OnePlus के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 को लेकर नई जानकारी सामने आई है. ताजा लीक में दावा किया गया है कि कंपनी इस फोन को अक्टूबर 2026 में लॉन्च कर सकती है.
रिपोर्ट के मुताबिक फोन में इस बार सबसे बड़ा बदलाव इसकी बैटरी और प्रोसेसर हो सकता है. अगर यह दावा सही साबित होता है तो OnePlus 16 अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है.
लीक के मुताबिक वनप्लस 16 में करीब 9000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है. इतनी बड़ी बैटरी अब तक किसी बड़े फ्लैगशिप फोन में देखने को नहीं मिली है.
यह भी पढ़ें: OnePlus ला रहा एक और सस्ता फोन, भारत में इस दिन होगा लॉन्च
कहा जा रहा है कि फोन फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे बड़ी बैटरी होने के बाद भी चार्जिंग में ज्यादा समय नहीं लगेगा. परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 16 में Qualcomm का आने वाला Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि यह चिप AI फीचर्स, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में पहले से बेहतर परफॉर्मेंस देगा.
डिस्प्ले में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में लगभग 6.78 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें बेहद पतले और चारों तरफ बराबर बेजल होंगे. इसके लिए LIPO डिस्प्ले पैकेजिंग तकनीक इस्तेमाल किए जाने की बात कही जा रही है. इससे फोन का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई दे सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या भारत से जा रहा है OnePlus? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी
कैमरा डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता. लीक के अनुसार OnePlus 15 की तरह OnePlus 16 में भी स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है. हालांकि पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है.
OnePlus ने फिलहाल OnePlus 16 की लॉन्च डेट या स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. इसलिए अभी सामने आई सभी जानकारियों को लीक और रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जाना चाहिए.
अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो OnePlus 16 बैटरी, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में कंपनी का सबसे बड़ा अपग्रेड बन सकता है.