19 July 2026
Photo: AI
OnePlus कंपनी में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अमेरिका और यूरोप के साथ क्या भारत में भी कंपनी बंद हो सकती है? आइए जानते हैं इसके बारे में.
Photo: OnePlus
वनप्लस ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि भारत में कंपनी की सभी सर्विस पहले की तरह जारी रहेंगी. यानी फिलहाल भारत में कंपनी की सर्विस बंद नहीं होगी.
Photo: OnePlus
रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus कई ग्लोबल मार्केट में अपने प्रोडक्ट बेचना बंद कर सकती है. कहा जा रहा है कि कंपनी आगे सिर्फ चीन के मार्केट पर फोकस करेगी.
Photo: OnePlus
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर कंपनी ग्लोबल मार्केट से बाहर निकलती है, तो आने वाले समय में कुछ देशों में वनप्लस के फोन मिलना बंद हो सकते हैं.
Photo: OnePlus
माना जा रहा है कि Oppo ने यह फैसला फाइनेंशियल प्रेशर की वजह से लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप और कुछ दूसरे मार्केट में फोन बिजनेस पर दबाव बढ़ रहा था
Photo: OnePlus
साल की शुरुआत में भी ऐसी रिपोर्ट सामने आई थीं. कहा जा रहा है कि ग्लोबल सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह से वनप्लस की परेशानी और बढ़ गई है.
Photo: OnePlus
पिछले कुछ महीनों में OnePlus ने अपनी सर्विस में बदलाव किया है. अब वनप्लस के फोन की सर्विस आपको OPPO के सर्विस नेटवर्क से भी मिल सकती है.
Photo: Pexels
काफी समय से कंपनी का कोई नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च नहीं हुआ है. इसकी वजह से फैंस भी काफी निराश हैं.
Photo: Pexels
एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्मार्टफोन शिपमेंट में काफी गिरावट देखने को मिली है. कहा जा रहा है कि यह गिरावट पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा है, जिससे कंपनी की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
Photo: Pexels