scorecardresearch
 

₹7,999 में लॉन्च हुआ धांसू स्मार्टफोन, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ बड़ी बैटरी

लावा ने भारत में एक बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

Advertisement
X
Lava Bold N2 Pro launched in India
Lava Bold N2 Pro launched in India

स्वदेशी स्मार्टफोन मेकर Lava ने Lava Bold N2 Pro को लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत ₹7,999 रखी गई है. इस प्राइस रेंज में फोन को खास बनाने के लिए कंपनी ने 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए हैं.

बड़ी स्क्रीन और स्मूद एक्सपीरियंस

Lava Bold N2 Pro में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस वजह से स्क्रॉलिंग और डेली यूज़ काफी स्मूद हो सकता है.  इस प्राइस सेगमेंट में आमतौर पर 90Hz डिस्प्ले मिलता है, ऐसे में 120Hz एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है.

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेसिक यूज़ जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और कॉलिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है. इसके साथ 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है, जो इस कीमत में एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और इसमें क्लीन, लगभग बिना ब्लोटवेयर वाला एक्सपीरियंस मिलता है.

कैमरा और बैटरी

फोटोग्राफी के लिए Lava Bold N2 Pro में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने का दावा करती है. इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है.

Advertisement

डिवाइस IP54 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह हल्के पानी और धूल से सेफ रहेगा. इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 Pro की भारत में कीमत ₹7,999 रखी गई है. यह फोन 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है. यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Aurora Gold और Eclipse Grey कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement