scorecardresearch
 

अब iPhone में मिलेगा एक्स्ट्रा कैमरा, दुनियाभर में पॉपुलर है स्लिम फोन

Apple जल्द ही अपना न्यू iPhone Air 2 को लॉन्च करेगा. iPhone Air की तुलना में iPhone Air 2 के अंदर कई अपग्रेड्स मिलेंगे. बैक पैनल पर डुअल कैमरा मिलेगा. साथ ही लेटेस्ट मॉडल पुराने की तुलना में ज्यादा स्लिम होगा. यह हैंडसेट आने वाले दिनों में iPhone 18 और iPhone 18e के साथ लॉन्च हो सकता है.

Advertisement
X
Apple iPhone Air 2 में मिलेंगे डुअल रियर कैमरे. (Photo: AI Generated)
Apple iPhone Air 2 में मिलेंगे डुअल रियर कैमरे. (Photo: AI Generated)

Apple का सबसे स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air है, जो मुकेश अंबानी समेत कई लोगों के पास नजर आता है. अपनी स्लिम बॉडी की वजह से यह हैंडसेट दुनियाभर में पॉपुलर है.  इसकी थिकनेस 5.6mm की है. न्यू रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone Air 2 पर काम कर रही है, जिसमें बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा मिलेगा. 

iPhone Air को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में बीते सितंबर में लॉन्च किया था. इस साल के सितंबर इवेंट में कंपनी ने iPhone Air 2 को लॉन्च नहीं किया. नई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि iPhone Air 2 में कमाल का कैमरा नजर आएगा, जिसमें दो सेंसर दिखाई देंगे. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल iPhone 18 और iPhone 18e के साथ iPhone Air 2 को लॉन्च कर सकती है. हालांकि अभी तक कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. 

iPhone Air 2 में कई अपग्रेड्स मिलेंगे 

जीएसएमअरेना ने एक टिप्स्टर का हवाला देकर बताया है कि iPhone Air 2 में कई अपग्रेड्स नजर आ सकते हैं. फोन में जहां बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा और डिस्प्ले भी 6.55 इंच तक का दिया जा सकता है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलेगा और 1.5K रेजोल्युशन का डिस्प्ले मिलेगा. 

Advertisement

iPhone Air 2 के अंदर A20 (2nm) सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल iPhone 18 Pro सीरीज में किया जा चुका है. iPhone Duo में भी A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. 

यह भी पढ़ें: न Amazon, न फ्लिपकार्ट, iPhone Air पर 25 हजार का डिस्काउंट

iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप 

iPhone Air2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा, जिसमें दोनों ही कैमरा सेंसर 48MP-48MP के होंगे. सेल्फी कैमरे को लेकर कोई जानकारी नहं दी है. साथ ही पुराने वर्जन की तुलना में iPhone Air 2  के अंदर बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया जा सकता है.

रिपोर्ट्स में बताया है कि iPhone Air 2 में 5.2mm की थिकनेस मिलेगा, जो iPhone Air की तुलना में कम है. साथ ही इसमें N2 वायरलेस चिपसेट और C2 मॉडेम का यूज किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी ने जेब से निकाला सफेद फोन, इतने लाख है कीमत

हाल ही रिलायंस जियो के एक इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी के हाथ में iPhone Air नजर आया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement