scorecardresearch
 

आज दिल्ली में शुरू होगा इंडिया मोबाइल कांग्रेस, कल PM करेंगे उद्घाटन, 6G और AI पर फोकस

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2025 की आज से शुरूआत होने जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल इसका उद्घाटन करेंगे. इसमें देश-विदेश से कई लोग, कंपनियां और स्टार्टअप आदि शामिल होंगे. यह इवेंट नई दिल्ली में हो रहा है और इस दौरान 6G व आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर फोकस रहेगा.

Advertisement
X
IMC 2026 में फोकस 6G और AI पर रहेगा. (Photo: AI Generated)
IMC 2026 में फोकस 6G और AI पर रहेगा. (Photo: AI Generated)

भारत में 7 अक्तूबर यानी आज से एक मेगा इवेंट शुरू होने जा रहा है, जिसका नाम इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC2026) है. चार दिवसीय इवेंट 10 अक्तूबर तक चलेगा. यह इवेंट नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में होगा.  प्रधानमंत्री गुरुवार को मेगा इवेंट का उद्घाटन करेंगे.

चार दिन तक चलने वाले इस इवेंट के दौरान टेलीकॉम ऑपरेटर, टेक्नोलॉजी कंपनियां और स्टार्टअप नई टेक्नोलॉजी को पेश करेंगे. साथ ही 6G और AI पर भी फोकस रहेगा. 

IMC 2026 की थीम Scale Without boundaries यानी कि बिना किसी सीमा के विस्तार करना है.  इस इवेंट के दौरान स्पेस एक्स के स्टारलिंक बिजनेस ऑपरेशन की वाइस प्रेसिडेंट ल्यूरेन ड्रायर शामिल होंगी. इस इवेंट के दौरान जापान के मिनिस्ट्री ऑफ इंटरनल अफेयर्स एंड कम्युनिकेशन के अंतरराष्ट्रीय मामलों के वाइस मिनिस्टर हिदेयू फ्यूसेद शामिल होंगे.  

IMC 2026 इवेंट के दौरान चंद्रशेखर पेम्मासानी, दूरसंचार विभाग (DoT) के सचिव अमित अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे. साथ ही C-DOT के चीफ एग्जीक्यूटिव राज कुमार उपाध्याय भी लोगों को संबंधित करेंगे. 

PM मोदी कल करेंगे उद्घाटन 

IMC 2026 का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे. इस दौरान इंडस्ट्री कंपनियाों भी भाषण देंगे. इसमें रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी आएंगे. भारत सरकार की तरफ से कई बड़े ऐलान किए जाने की संभावना है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

6G और AI पर भरोसा पूरा फोकस 

IMC 2026 कार्यक्रम के दौरान फोकस 6G और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर रहेगा. इवेंट के तीसरे दिन कई सेशन, पैनल डिस्कशन और इंडस्ट्री एक्सपर्ट इन पर चर्चाएं करेंगे. इनमें 6G, AI नेटिव टेलिकॉम नेटवर्क और इंटेलीजेंस RAN, साइबर सिक्योरिटी, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, नेटवर्क, क्लाउड और एज कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर जैसे विषय को शामिल किया गया है.  

यह भी पढ़ें: Flipkart BBD सेल में सस्ते होंगे ये 3 धांसू स्मार्टफोन, मौका शानदार

IMC 2026 के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर कोई भी अपने लिए पास जारी करवा सकता है. इसमें स्टूडेंट के लिए अलग सेक्शन है, जहां अपनी डिटेल्स भरने के बाद पास को हासिल किया जा सकेगा. इसके बाद IMC 2026 में विजिट किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement