scorecardresearch
 

Flipkart सेल सभी के लिए शुरू, iPhone से AC तक, मिल रही कमाल की डील

Flipkart Big Billion Days की शुरुआत सभी के लिए हो चुकी है. सेल के दौरान कई बंपर ऑफर, डील्स आदि मिल रही हैं. iPhone को ओरिजनल प्राइस से काफी कम में खरीदा जा सकेगा. साथ ही कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स के आइटम को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा.

Advertisement
X
Flipkart BBD Sale सभी के लिए शुरू हुई. (Photo: Unsplash)
Flipkart BBD Sale सभी के लिए शुरू हुई. (Photo: Unsplash)

Flipkart पर बिग बिलियन डेज सेल की शुरुआत सभी के लिए हो चुकी है. सेल के दौरान कई स्मार्टफोन, iPhone, AC और मोबाइल असेसरीज आदि को सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. लाइफस्टाइल प्रोडक्ट आदि को भी सस्ते दाम में खरीदा जा सकेगा. 

Flipkart Sale शुरू होने से पहले iPhone 17 की 79,999 रुपये की डील दिखाई थी लेकिन कुछ घंटे के अंदर ही कंपनी ने रेट्स में बदलाव कर दिया. अब iPhone 17 को 81,999 रुपये में लिस्ट किया है, जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया है. हाल ही में iPhone 17  की सुरुआती कीमत 82,900 रुपये से बढ़ाकर 99,900 रुपये की जा चुकी है. 

iPhone 15 पर मिल रही डील्स 

Flipkart Sale में iPhone 15 को बेहद ही सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है. इस हैंडसेट की कीमत 59,999 रुपये में लिस्ट है. इसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: कमाई करके देगा 3D प्रिंटर, इतनी है कीमत, सेल में बंपर ऑफर

दूसरे iPhone पर भी बंपर डिस्काउंट  

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को भी डिस्काउंट कीमत में लिस्ट किया है. सभी ऑफर्स के साथ इनकी बेहद ही कम कीमत में लिस्ट है. 

Advertisement

Samsung Galaxy S25 5G की इतनी है कीमत 

Samsung Galaxy S25 5G स्मार्टफोन को लॉन्चिंग प्राइस की तुलना में काफी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है. सेल के दौरान 54,999 रुपये में लिस्ट किया है,जिसमें सभी ऑफर्स को शामिल किया गया है. बीते साल इस हैंडसेट को 79,900 रुपये में लिस्ट किया था.  

यह भी पढ़ें: Amazon सेल में ₹13 हजार सस्ती हुई Apple Watch, छूट न जाए मौका!

AC पर बंपर ऑफर 

फ्लिपकार्ट सेल के दौरान एयर कंडीशनर (AC) पर बंपर ऑफर दिए जा रहे हैं. सेल पेज पर बताया है कि 1 Ton AC को 22,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. फ्लिपकार्ट पर AC के ढेरों ऑफ्शन मौजूद हैं. यह विंडो और Split AC के कई ऑप्शन मौजूद हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement