scorecardresearch
 

Diwali 2026: मनेगी दिवाली या निकलेगा दिवाला? जानें साढ़ेसाती झेल रही राशियों पर कैसा रहेगा असर

इस वक्त शनि मीन राशि में बैठे हैं और मेष, कुंभ व मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती के तीन अलग-अलग चरण चल रहे हैं. आइए जानते हैं कि त्योहारों के बीच साढ़ेसाती से प्रभावित राशियों पर कैसा प्रभाव रहने वाला है.

Advertisement
X
साढ़ेसाती का प्रभाव सभी राशियों (मेष, कुंभ और मीन) को एक जैसे परिणाम नहीं देने वाला है. (Photo: ITG)
साढ़ेसाती का प्रभाव सभी राशियों (मेष, कुंभ और मीन) को एक जैसे परिणाम नहीं देने वाला है. (Photo: ITG)

त्योहारों का मौसम चल रहा है. 8 नवंबर को दिवाली है. हर जगह लोग घर-परिवार की सुख-समद्धि और मंगलकामनाओं कर रहा है. जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. उनके लिए समय अब तक कुछ खास नहीं रहा है. ऐसे में इनके जातक भी जीवन में किसी अच्छे सरप्राइज की उम्मीद कर रहे हैं. लेकिन साढ़ेसाती का प्रभाव सभी राशियों (मेष, कुंभ और मीन) को एक जैसे परिणाम नहीं देने वाला है. किसी की झोली में खुशियां आएंगी तो कोई चिंताओं से घिरा रहेगा. आइए जानते हैं कि दिपोत्सव के दौरान साढ़ेसाती का तीनों प्रभावित राशियों पर कैसा असर रहने वाला है.

मेष राशि
मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. पैसों से जुड़े मामलों में बिना सोचे-समझे कदम उठाना नुकसानदायक हो सकता है. यदि आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले उससे जुड़े जोखिम और संभावित परिणामों को अच्छी तरह समझ लें. किसी के कहने पर या जल्द लाभ कमाने की उम्मीद में पैसा लगाने से बचें. परिस्थितियों का आकलन करके ही निर्णय लें. यही आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है. इस दौरान धैर्य बनाए रखना और व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी रहेगा. धैर्यवान लोगों को इस दौरान किसी बड़ी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगाय

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक इस समय शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण से गुजर रहे हैं. इसे उतरती साढ़ेसाती भी कहा जाता है. त्योहारों के बीच कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लंबे समय से अटका धन मिलने या पुराने लेन-देन में प्रगति होने की संभावना बन सकती है. नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. जबकि कारोबार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों के जरिए लाभकारी अवसर मिल सकते हैं.

Advertisement

मीन राशि
मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे सबसे कष्टकारी चरण भी कहा जाता है. ऐसे में ज्योतिषविदों ने इस राशि के जातकों को धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी है. परिवार या निजी रिश्तों में किसी बात को लेकर मतभेद हों तो गुस्से में प्रतिक्रिया देने से बचें. बातचीत से उलझनों को सुलझाने का प्रयास करें. कोई जोखिम न उठाएं. बड़ा निवेश न करें और आय-खर्च में संतुलन बनाकर चलें. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय भावनाओं के बजाय परिस्थितियों और उनके संभावित परिणामों को ध्यान में रखें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement