अगर आप दिवाली से पहले शॉपिंग करने का प्लान बना रहे हैं और इलेक्ट्रॉनिक्स की महंगी कीमतों से परेशान हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. अगर आपको लग रहा है कि सभी सेल खत्म हो चुकी हैं और अब कोई अच्छी डील नहीं मिलेगी, तो ऐसा नहीं है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने एक नई सेल का ऐलान किया है. इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स समेत कई प्रोडक्ट्स पर अच्छे डिस्काउंट मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस सेल का नाम क्या है और यह कब से शुरू होने वाली है.
सेल का नाम क्या है?
फ्लिपकार्ट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नया पोस्ट शेयर किया है. इसमें कंपनी ने अपनी नई सेल के नाम का खुलासा किया है. इस सेल का नाम Big Bang Diwali Sale रखा गया है. कंपनी के पोस्ट के मुताबिक, इस सेल की शुरुआत 28 अक्टूबर से होने वाली है.
यह भी पढ़ें: ₹16 हजार में Redmi का धांसू फोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले!
किन प्रोडक्ट्स पर मिलेगी बंपर छूट?
फ्लिपकार्ट के सोशल मीडिया पोस्ट में टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट की झलक दिखाई गई है. इसमें एक प्रोडक्ट की कीमत 49 रुपये दिखाई गई है. इसके अलावा, पोस्ट में लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स और घर की सजावट से जुड़ी चीजों के साथ दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी शानदार डील मिलने के संकेत दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: 7000mAh बैटरी, 120Hz स्क्रीन वाला फोन 15 हजार से भी कम में, बेस्ट डील
अगर आप भी दिवाली से पहले घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स या दूसरे प्रोडक्ट्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है. इस सेल में मिलने वाले डिस्काउंट की मदद से आप अपनी शॉपिंग पर पैसे बचा सकते हैं. अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली छूट और उनकी कीमतों की पूरी जानकारी सेल शुरू होने पर ही साफ होगी.