scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बस, उड़ गए परखच्चे... हादसे में 5 की मौत, 32 घायल

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे.

Advertisement
X
हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे. (Photo- ITGD)
हादसे के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे. (Photo- ITGD)

छत्तीसगढ़ में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले से दिल झकझोर देने वाला सड़क हादसा हुआ है. मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर एक पेड़ से जा टकराई. इस  हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

जानकारी के मुताबिक, ये हादसा केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पहाड़ हंसवाही के पास हुआ. बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें कई महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल थे.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे में 32 सेयात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

15 घायलों की हालत नाजुक

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को फौरन नजदीकी केल्हारी अस्पताल और मनेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया. मनेंद्रगढ़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि अस्पताल में घायलों का इलाज युद्ध स्तर पर जारी है.

डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों में से करीब 15 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिसके चलते मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस हादसे में बस मालिक की भी मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: उधमपुर में बड़ा हादसा! खाई में गिरी बस; 2 लोगों की मौत, 14 घायल

Advertisement

पूर्व विधायक ने की मुआवजे की मांग

पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ितों के लिए भारी मुआवजे की मांग की है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये और गंभीर रूप से घायल लोगों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत दी जाए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement