scorecardresearch
 

भारत का Umang, चीन का WeChat… दुनिया के लिए ये 'सुपर ऐप' बना रहे हैं Elon Musk

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk एक सुपर ऐप बनाने की दिशा में कर रहे हैं. सुपर ऐप का मतलब होता है, जहां एक मोबाइल यूजर्स को सभी सुविधाएं एक ही ऐप के अंदर एक्सेस करने को मिल जाएं. इसमें मैसेजिंग, सोशल मीडिया, कॉलिग, मनी ट्रांसफर, शॉपिंग और कंटेंट क्रिएटर्स कमाई भी कर सकें.

Advertisement
X
Elon Musk का सुपर ऐप प्लान (Photo: Reuters)
Elon Musk का सुपर ऐप प्लान (Photo: Reuters)

सुपर-ऐप इकोसिस्टम को लेकर दुनियाभर में काम हो रहा है. सरकार से लेकर बड़ी-बड़ी कंपनियां अपनी सभी सर्विस को एक ही ऐप के जरिए देना चाहती हैं, जिससे यूजर्स को अलग-अलग ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत ना पड़े. 

भारत में जहां Umang App है, जिसके अंदर भारत सरकार की बहुत सी सेवाओं का फायदा उठाया जा सकता है. वहीं, चीन में भी लगभग हर एक काम के लिए WeChat इस्तेमाल होता है. इसी दिशा में दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk पूरी दुनिया के लिए लिए Everything App बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका नाम X है. 

2022 में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को एक्वायर किया

Elon Musk ने साल 2022 में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter को एक्वायर किया था. तब से वह इस ऐप को  Everything App में तब्दील करने को लेकर काम कर रहे हैं. मस्क का उद्देश्य है कि उनका X प्लेटफॉर्म भविष्य में ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म बने, जहां मैसेजिंग, पेमेंट, सोशल मीडिया, शॉपिंग और वीडियो कॉलिंग आदि की सुविधाएं एक ही जगह पर मिले. 

X Money को लेकर बड़ी तैयारी 

Advertisement

Elon Musk की कंपनी X Money को लेकर आ रही है. अगले महीने से इसका बीटा वर्जन लॉन्च हो जाएगा. इसकी मदद से यूजर्स मनी ट्रांसफर की सुविधा हासिल कर सकेंगे. 

सुपर ऐप क्या होता है?

सुपर ऐप वे प्लेटफॉर्म होते हैं, जहां पर यूजर्स को एक ही ऐप के अंदर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं, जैसा कि हाल ही में भारतीय रेल ने रेल वन ऐप को लॉन्च किया है, जिसमें एक ही ऐप के अंदर अनारक्षित टिकट, रिजर्वेशन टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और ट्रेन का लाइव स्टेटस आदि चेक किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Elon Musk की बड़ी प्लानिंग, iPhone को टक्कर देगा Starlink Phone?

Elon Musk का उद्देश्य 

Elon Musk के ऐप में यूजर्स को अभी मैसेजिंग, सोशल मीडिया, वीडियो और कंटेंट क्रिएटर्स को कमाई करने का मौका दिया जाता है. X प्लेटफॉर्म पर आने वाले दिनों में कई अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे. 

में आने वाले समय में ये फीचर्स जोड़े जा सकते हैं

  • डिजिटल पेमेंट और वॉलेट : X Money के नाम पेमेंट सिस्टम को अनवील किया जा चुका है. इस ऐप की मदद यूजर्स रुपयों का लेन-देन कर सकेंगे. इसके लिए VISA जैसी कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की गई है. 
  • निवेश और ट्रेडिंगः आने वाले दिनों में X प्लेटफॉर्म पर स्टॉक ट्रेडिंग संबंधित और निवेश सेवाएं को शामिल कर सकते हैं. हालांकि टेस्टिंग की भी जानकारी सामने आ चुकी है. 
  • शॉपिंग सर्विस: X प्लेटफॉर्म पर आने वाले दिनों में शॉपिंग की सुविधा को शामिल किया जाएगा, जहां यूजर्स आसानी से अपना पसंदीदा सामान खरीद सकेंगे. साथ ही X Money के जरिए पेमेंट आदि भी कर सकेंगे. 

सुपर-ऐप कंपनियों के लिए क्यों जरूरी है? 

  • मोबाइल यूजर्स एक ही ऐप पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. 
  • कंपनियों को सुपर ऐप बनाने से न्यू रेवेन्यू मॉडल मिलता है. 
  • कंपनी अपने विशाल प्रोडक्ट रेंज को यूजर्स की रेंज तक पहुंचाना चाहती है. 

ग्लोबल सुपर ऐप तैयार करना चाहते हैं

Advertisement

Elon Musk का किसी एक देश के लिए सुपर ऐप बनाने का प्लान नहीं है बल्कि वह एक ग्लोबल सुपर ऐप तैयार करना चाहते हैं. एक ग्लोबल ऐप बनाने के लिए सभी देशों में अलग-अलग एजेंसियां होती हैं, जिनसे अलग-अलग परमिशन की जरूरत होती है. अलग-अलग देशों के वित्त नियम और कानून भी अलग होते हैं. साथ ही डेटा प्राइवेसी को लेकर नियम भी अलग होते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement