scorecardresearch
 

आ रहा माथे पर चिपकाने वाला डिवाइस Temple, Zomato वाले दीपिंदर गोयल ने बताया कैसे काम करेगा

Zomato फाउंडर दीपिंदर गोयल एक खास डिवाइस तैयार कर चुके हैं, जिसका नाम टेम्पल है और उसको माथे पर चिपकाया जाता है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि जल्द ही इसको लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 1 लाख रुपये होगी. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
Temple डिवाइस को माथे पर चिपकाया जाता है. (Photo: YT, RajShamani Podcast)
Temple डिवाइस को माथे पर चिपकाया जाता है. (Photo: YT, RajShamani Podcast)

जल्द ही मार्केट में एक नया डिवाइस लॉन्च होने जा रहा है, जिसका नाम Temple है. इस डिवाइस को Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल की कंपनी ने तैयार किया है. इस डिवाइस को माथे पर चिपकाया जाता है, जो एक यूनिक तरीके का डिवाइस है. इसका प्री-ऑर्डर आने वाले 1-2 सप्ताह में शूरू हो सकता है. 

कैप्सूल के आकार वाला Temple डिवाइस को लेकर बहुत से लोगों के मन में सवाला है. अब इसको लेकर खुद दीपिंदर गोयल ने जवाब दिया है. X प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने गोयल ने अपकमिंग डिवाइस Temple को लेकर सवाल किए. 

गोयल ने बताया है कि Temple एक नए तरह का डिवाइस है, जिसकी वजह से उसको लेकर सवाल पैदा होना स्वाभाविक है. इसको लेकर उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए हैं. 

Temple स्किन पर चिपका रहेगा? 

गोयल ने बताया है कि हां, Temple स्किन के साथ चिपका रहेगा और अपना काम करता रहेगा. इसको चिपकाने के लिए एक तरह का टेप/ग्रिप दिया दिया जाएगा और कंपनी इसकी अनलिमिटेड सप्लाई देगी. टेप की कीमत डिवाइस की कीमत में शामिल है. 

गोयल ने आगे बताया है कि ग्रिप तैयार करना Temple तैयार करना जितना ही मुश्किल भरा रहा है. अब कंपनी ने इसको 99 परसेंट यूजर्स के लिए सही बना लिया है. गोयल ने साफ किया है कि Temple डिवाइस पहनने की वजह से यूजर्स को अजीब फील नहीं होगा.

Advertisement

चलने-फिरने पर Temple हट सकता है क्या? 

गोयल के मुताबिक, नहीं, Temple को काफी मजबूत तरीके से चिपकाया जाता है और उन्होंने इसको सुपर स्टिकी बताया है. ऐसे में Temple को माथे के किनारे पर चिपकाने के बाद दौड़ सकते हैं, एक्सरसाइज कर सकते हैं और कूद सकते हैं. इन सभी के बावजूद यह अपनी जगह से हिलेगा नहीं. 

यह भी पढ़ें: साल भर में मार्केट से गायब हो गए 10000 रुपये वाले 5G स्मार्टफोन्स! कीमतें बढ़ कर हो गईं डबल, AI जिम्मेदार या कंपनियां?

पहनकर नहा और स्विमिंग कर सकते हैं

गोयल ने इसको लेकर भी हां कहा है. Temple को पहनकर नहा सकते हैं और स्विमिंग भी कर सकते हैं. उन्होंने बताया है कि Temple को पहनकर सॉना भी कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि Temple को पहनकर स्कूबा डाइविंग नहीं की जा सकती है. 

Grip को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है? 

गोयल ने इसको लेकर बताया है कि Grip को दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. हर बार यूजर्स को एक न्यू Grip का इस्तेमाल करना होगा. साथ ही उन्होंने बताया है कि कपड़े बदलते समय भी यह गिरेगा नहीं क्योंकि इसके किनारों को मजबूत बनाया है, जो मजबूती के साथ चिपके रहते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की स्क्रीन टूट गई? टेम्पर्ड ग्लास लगाकर इस्तेमाल करने की गलती न करें, हो सकता है बड़ा नुकसान

Temple का असली काम क्या है? 

गोयल के मुताबिक, Temple का असली फोकस लुक और डिजाइन पर नहीं है. यह एक हेल्थ टेक्नोलॉजी बेस्ड डिवाइस है. यह असल में ब्रेन फ्लो नाम के सिस्टम के जरिए दिमाग में ब्लड फ्लो को मॉनिटर करता है. 

Temple का नाम यह डिवाइस छह रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें ट्रू गोल्ड, रोज गोल्ड, ब्लैक मिरर, रियल जेड, डीप ब्लू, और पर्पल फंक कलर मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 1 लाख रुपये तक होगी. हालांकि अभी तक कंपनी ने कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement