दिवाली से पहले अगर आप 12 हजार रुपये के आसपास नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart पर एक नया विकल्प मिलने जा रहा है. होमग्रोन स्मार्टफोन ब्रांड Boltt ने अपने पहले स्मार्टफोन Boltt Ace 5G की कीमत Big Billion Days सेल के दौरान घटाकर सिर्फ ₹11,999 कर दी है. खास बात यह है कि इस कीमत में फोन का 4GB RAM वाला बेस मॉडल ही नहीं, बल्कि 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट भी शामिल है. कंपनी के मुताबिक यह ऑफर 8 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे से Flipkart पर लाइव होगा.
₹11,999 में तीनों मॉडल, यही है सबसे बड़ा ऑफर
Boltt Ace 5G की सबसे दिलचस्प बात इसकी कीमत है. कंपनी ने अपने प्रेस नोट में दावा किया है कि Big Billion Days के दौरान फोन के तीनों वेरिएंट ₹11,999 में उपलब्ध होंगे. ये नहीं बताया गया है कि ये इफेक्टिव प्राइस होगी या नॉर्मल प्राइस.
इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाला मॉडल शामिल है. यानी ग्राहक को अलग-अलग RAM और स्टोरेज के लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे.
यह ऑफर कंपनी की शुरुआती कीमत से भी कम है. Boltt ने इसे खास तौर पर Flipkart Big Billion Days के लिए पेश किया है. बिक्री 8 अक्टूबर की आधी रात से शुरू होगी और फोन सिर्फ Flipkart पर मिलेगा.
6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले
कम कीमत के बावजूद Boltt Ace 5G में कंपनी ने बड़ी बैटरी और तेज रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है. फोन में 6.79 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलता है. इसका मतलब स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट सामान्य 60Hz स्क्रीन के मुकाबले ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकता है.
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. साथ ही 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. ऐसे यूजर्स जो फोन पर वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए बड़ी बैटरी इसका अहम फीचर हो सकती है.
64MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी
कैमरा की बात करें तो Boltt Ace 5G में 64MP का AI मेन कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ NFC भी दिया गया है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए एक्सपेंडेबल स्टोरेज का विकल्प भी मौजूद है. यानी कंपनी ने फोन को सिर्फ 5G कनेक्टिविटी
Android 16 और Gemini का भी सपोर्ट
Boltt Ace 5G में Android 16 दिया गया है. कंपनी के मुताबिक फोन में क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा और इसमें कोई अनचाहा ब्लोटवेयर नहीं होगा. फोन में Google Gemini से जुड़े फीचर्स भी दिए गए हैं. इनमें Circle to Search और Google Lens जैसे फीचर शामिल हैं.
आज के समय में बजट फोन खरीदने वाले यूजर्स के लिए सिर्फ RAM और कैमरा ही मायने नहीं रखते. फोन का सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स भी खरीदारी के फैसले में अहम भूमिका निभा रहे हैं. Boltt इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए Ace 5G में Gemini से जुड़े फीचर दे रहा है.
UNISOC प्रोसेसर पर चलता है फोन
परफॉर्मेंस के लिए फोन में UNISOC T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि इस प्रोसेसर के साथ फोन ने AnTuTu पर 5,47,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. हालांकि सिर्फ AnTuTu स्कोर देखकर फोन की असली परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाना सही नहीं होगा.
फिर भी अगर सेल में ₹11,999 की कीमत पर 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला विकल्प मिलता है तो ये एक अच्छा ऑफर साबित हो सकता है.