देख भाई देख, गुटर गू और जबान संभालके जैसे हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस भावना बलसावर की कोई संतान नहीं है. वो 59 साल की हैं और पति संग ही खुशहाल जीवन बिता रही हैं. हालांकि कभी बच्चे न करने की उन्होंने एक बड़ी वजह बताई जो कि बेहद मजेदार भी है.
शादीशुदा प्रोड्यूसर से की शादी
सिद्धार्थ कनन से बातचीत में भावना ने अपनी लव स्टोरी पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने प्रोड्यूसर करण शाह से लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी. जो कि बहुत लेट थी.
भावना ने कहा कि हम दोस्त थे, फिर धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए. लेकिन तब तक मुझे नहीं पता था कि वो शादीशुदा हैं. और उनकी पहली शादी से दो बच्चे हैं. भावना ने कहा कि उन्होंने मुझे खुद बताया बाद में कि उनके कितने अफेयर्स हैं, और पत्नी भी है.
हालांकि बावजूद इसके उनका रिश्ता मजबूत रहा. और कुछ सालों बाद दोनों ने शादी की. भावना ने बताया कि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं. लेकिन आखिरकार हो ही गई. क्योंकि वो कभी शादी नहीं करना चाहती थीं इसलिए बच्चों की भी कोई प्लानिंग नहीं की थी.
जानवरों को लिया गोद!
भावना कहती हैं- मैंने शादी ही उम्र के हिसाब से बहुत लेट की, तो बच्चों की चाहत हुई नहीं. पति के पहली शादी से दो बच्चे थे तो उन्हें भी दिक्कत नहीं हुई. हमने हमेशा सोचा कि अपनी जिंदगी को एंजॉय करेंगे. उन्होंने कभी प्रेशर नहीं किया.
भावना ने इसी के साथ रिवील किया कि- लेकिन मैं बहुत एनिमल और नेचर लवर हूं. मेरी परवरिश ही कुत्तों के बीच हुई है. तो बच्चों का ख्याल कभी आया ही नहीं मन में. एक वक्त था जब मेरे पास 7 कुत्ते थे. अभी 3 हैं. अभी मेरे पास मछलियों से भरा तालाब है, 2 कछुए हैं. मेरे पास गिलहरियां भी रही हैं. मुझे नेचर और एनिमल से बहुत प्यार है. मेरे पास बहुत पौधे हैं. भावना के लिए ये सभी उनके बच्चे की तरह हैं.
भावना दिग्गज एक्ट्रेस शुभा खोटे की बेटी हैं तो वहीं शोले फेम कालिया यानी विजु खोटे उनके मामा लगते हैं. इनका इंडस्ट्री से गहरा नाता है.