scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

Jannat Zubair Net Worth: टिकटॉक-इंस्टा पर रील बनाकर अरबपति बनी Gen Z एक्ट्रेस, चलाती है 5 बिजनेस

(Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 1/10

आज जेन जी सिर्फ सोशल मीडिया ट्रेंड्स बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही है. कोई खेल की दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहा है, तो कोई बिजनेस, टेक्नोलॉजी और एंटरटेनमेंट में नए मुकाम हासिल कर रहा है. खास बात ये है कि युवा अब एक ही करियर तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि अपने-अपने टैलेंट को पहचानकर नए मौके बना रहे हैं. ऐसी ही एक स्टोररी टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली जन्नित जुबैर की है. (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
 

 (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 2/10

टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में जन्नत आज एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की सुरुआत की थी और धीरे-धीरे टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं. लेकिन जन्नत ने खुद को सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रखाय उन्होंने सोशल मीडिया, म्यूजिक, रियलिटी शो और बिजनेस की दुनिया में भी अपनी जगह बनाई. यही वजह है कि आज उन्हें एक सफल जेन जी एंटरटेनर और डिजिटल क्रिएटर के तौर पर देखा जाता है.  (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
 

(Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 3/10

कैसे शुरू हुआ जन्नत का सफर?

जन्नत जुबैर रहमानी का जन्म 29 अगस्त 2001 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने महज सात साल की उम्र में कैमरे के सामने काम करना शुरू कर दिया था. साल 2008 में टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह ‘काशी- अब ना रहे तेरा कागज कोरा’, ‘फुलवा’ और ‘भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप’ जैसे शोज में नजर आईं. खासकर ‘फुलवा’ में उनके किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)

Advertisement
(Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 4/10

‘तू आशिकी’ से मिली नई पहचान

जन्नत के करियर में टीवी शो ‘तू आशिकी’ भी काफी अहम रहा. इसमें उन्होंने पंक्ति शर्मा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस शो के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई. हालांकि, साल 2018 में शो खत्म होने के बाद उन्होंने डेली सोप से दूरी बनाने का फैसला किया. उस वक्त उनके पास टीवी पर काम जारी रखने का ऑप्शन था, लेकिन उन्होंने कुछ नया करने का रास्ता चुना.  (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
 

(Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 5/10

सोशल मीडिया ने बदली करियर की दिशा

टीवी से दूरी बनाने के बाद जन्नत ने सोशल मीडिया पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया. उनके भाई अयान जुबैर ने उन्हें वीडियो बनाने का आइडिया दिया. इसके बाद दोनों ने मिलकर डिजिटल कंटेंट बनाना शुरू किया. पहले वो म्यूजिकली और टिकटॉक पर फेमस हुईं और फिर इंस्टाग्राम पर अपनी पहचान बनाई. आज उनके इंस्टाग्राम पर करीब 5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. मेकअप, फैशन, लाइफस्टाइल और डेली लाइफ से जुड़े उनके वीडियो युवाओं के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)

 

(Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 6/10

जन्नत की फैन फॉलोइंग बनी उनकी सबसे बड़ी ताकत

जन्नत की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं. उन्होंने कम उम्र में एक ऐसी ऑडियंस तैयार की है, जो टीवी पर उनके काम से लेकर उनके फैशन और लाइफस्टाइल तक में दिलचस्पी रखती है. उनकी यही मजबूत फैन फॉलोइंग उन्हें ब्रांड्स के बीच भी पॉपुलर बनाती है. सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी ने उन्हें सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक पइम्पैक्टफुल डिजिटल पर्सनैलिटी के तौर पर भी पहचान दिलाई है. (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)

 (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 7/10

एक्ट्रेस के साथ सिंगर और रियलिटी शो स्टार भी

जन्नत ने एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी हाथ आजमाया है. साल 2019 में उनका गाना ‘इश्क फर्जी’ रिलीज हुआ था, जिसे यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिले. इसके अलावा वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया. उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘कुलचे छोले’ से बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मों में कदम रखा. हाल के सालों में वह ‘द ट्रेटर्स’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं.  (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
 

(Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 8/10

एक्टिंग के साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम

जन्नत अब सिर्फ एक एक्ट्रेस या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नहीं रहना चाहतीं. अप्रैल 2026 में रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि 24 साल की उम्र तक वह पांच बिजनेस खड़े कर चुकी हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता बचपन से ही उन्हें खुद का ब्रांड बनाने के लिए प्रेरित करते थे. इसके अलावा जन्नत का कपड़ों से जुड़ा बिजनेस भी चर्चा में रहा है, जिसमें हिजाब और अबाया जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं. इस तरह वह एंटरटेनमेंट के साथ बिजनेस की दुनिया में भी अपनी जगह बना रही हैं. (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)

(Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 9/10

कितनी है जन्नत जुबैर की नेटवर्थ?

जन्नत की कमाई का बड़ा हिस्सा एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया प्रमोशन और बिजनेस से आता है. उनकी नेटवर्थ को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए गए हैं. कुछ रिपोर्ट्स में उनकी संपत्ति करीब 250 करोड़ रुपये बताई गई है. हालांकि, जन्नत ने खुद इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है, इसलिए इसे आधिकारिक नेटवर्थ नहीं माना जा सकता.  (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
 

Advertisement
(Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
  • 10/10

जन्नत की कहानी क्यों है खास?

जन्नत जुबैर की कहानी दिखाती है कि आज के दौर में सफलता सिर्फ एक पहचान तक सीमित नहीं है. उन्होंने बचपन में टीवी से शुरुआत की, सोशल मीडिया पर अपनी अलग ऑडियंस बनाई और फिर बिजनेस की दुनिया में भी कदम रखा. वह उन युवा चेहरों में शामिल हैं, जिन्होंने बदलते वक्त के साथ खुद को नए मौकों के लिए तैयार किया है. यही वजह है कि उनकी जर्नी जेन जी के लिए सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि अपने दम पर कई रास्ते बनाने की एक मिसाल भी है. (Image Credits- Jannat Zubair Instagram)
 

Advertisement
Advertisement