Apple iPod एक पॉपुलर प्रोडक्ट था और करीब 10-12 साल पहले ये बंद भी हो चुका है. अब यह क्रेजी प्रोडक्ट एक बार फिर से लौटकर आ रहा है. सवाल आता है कि क्या पुराने वर्जन की तुलना में इस बार ज्यादा स्टोरेज, AI फीचर्स, बेहतरीन डिस्प्ले आदि मिलेंगे. इसके कमबैक की जानकारी ऐपल के पूर्व कर्मचारी और iPod में अहम भूमिका अदा करने वाले Tony Fadell ने दी है.
Tony Fadell ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि iPod आ रहा है. उन्होंने आगे लिखा कि यह असल में कभी कहीं गया ही नहीं.
कई लोगों के घरों में अभी भी मौजूद
इसलिए नहीं कि Apple ने इसे दोबारा लॉन्च किया बल्कि बहुत से लोग इसको दराजों से निकाल रहे हैं और अपने iPod को अपने बच्चों, छोटे भाई-बहनों या भतीजे-भतीजियों के साथ शेयर कर रहे हैं.
iPod के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है
पोस्ट से पता चलता है कि iPod के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है. कंपनी की वज से नहीं बल्कि खुद यूजर्स इसको पसंद कर रहे हैं. यह डिवाइस आज भी बहुत से लोगों के पास मौजूद है.
ना नोटिफिकेशन्स, ना कोई फीड
iPod के साथ सबसे अच्छी बात यह थी कि इसमें कोई नोटिफिकेसन्स नहीं था ना ही कोई फीड थी. ना ही इसमें कोई एल्गोरिद्म था, जो ये डिवाइस करके कि आपको कौन सा स्मार्टफोन यूज करना चाहिए. एक iPod के अंदर 1,000 गाने आ जाते थे.
Tony Fadell ने किया पोस्ट
क्यों इतना लोगों को पसंद आया iPod
उन्होंने आगे बताया है कि असली बात किसी हार्डवेयर या गैजेट के बारे में नहीं है. बल्कि इस बारे में है कि फोकस क्यों मायने रखता है. सभी को याद रखना होगा कि iPod क्यों कामयाब हुआ, क्यों लोगों ने इसे इतना पसंद किया और आज भी क्यों पसंद करते हैं.
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से दूर हो रहे लोग
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट्स में हाल ही में बताया गया था कि कैसे बहुत ये नौजवान लोग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से दूर हो रहे हैं और दोबारा से डेडिकेटेड म्यूजिक प्लेयर्स की तरफ जा रहे हैं.
खरीदा iPad Nano
रिपोर्ट्स में 25 वर्षीय एक महिला का उदाहरण दिया. इसके बाद बताया कि हाल ही में उसने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से तंग आकर थर्ज जनरेशन iPod Nano खरीद लिया. ढेरों ऐप्स के बीच में फंसने की जगह उन्होंने सीडी खरीदने का प्लान बनाया और म्यूजिको उनके अंदर ट्रांसफर कर लिया.