scorecardresearch
 

AI ने चुना न्यूक्लियर अटैक! अमेरिका-इज़राइल और ईरान जंग के दौरान चौंकाने वाला खुलासा

अमेरिका और इज़राइल के ईरान पर ताजा हमलों के बीच AI को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. वॉर गेम सिमुलेशन में जब AI मॉडल्स को न्यूक्लियर कोड जैसी ताकत दी गई, तो 95% मामलों में उन्होंने टकराव बढ़ाने वाला रास्ता चुना. क्या जंग में अब एल्गोरिद्म तय करेंगे अगला कदम?

Advertisement
X
AI चुन रहा है न्यूक्लियर ऑप्शन्स (Photo: ITG)
AI चुन रहा है न्यूक्लियर ऑप्शन्स (Photo: ITG)

अमेरिका और इज़राइल लगातार ईरान पर हमले कर रहे हैं. जवाब में ईरान भी अमेरिकी ठिकानों और इज़राइली शहरों पर मिसाइल दाग रहा है. हाल के हमलों में ईरान के अहम न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाए जाने की खबरें आई हैं, जिससे पूरे पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है.

हालात ऐसे हैं कि हर नई स्ट्राइक के बाद दुनिया तीसरे बड़े टकराव की आशंका जताने लगती है. लेकिन इस बार जंग सिर्फ आसमान में उड़ते फाइटर जेट या जमीन पर गिरती मिसाइलों की नहीं है.

वॉर में AI का जम कर हो रहा यूज

इस बार चर्चा एक और चीज़ की है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालिया हमलों से पहले अमेरिकी सेना ने बड़े पैमाने पर AI टूल्स का इस्तेमाल डेटा एनालिसिस और ऑपरेशन प्लानिंग में किया.

सैटेलाइट तस्वीरें, ड्रोन फुटेज, सिग्नल इंटेलिजेंस और जमीनी रिपोर्ट्स जैसे भारी डेटा को इंसानों के लिए तुरंत समझना मुश्किल होता है, लेकिन AI कुछ ही मिनटों में पैटर्न पकड़ लेता है और संभावित टारगेट की सूची तैयार कर सकता है.

यह भी पढ़ें: ईरान में खामेनेई की आखिर कैसे मिली लोकेशन? US-Israel की टेक्नोलॉजी ने ऐसे किया ट्रैक

Advertisement

रिपोर्ट्स में Anthropic के Claude जैसे मॉडल का नाम भी सामने आया है, जिसे सीधे हथियार चलाने के लिए नहीं बल्कि विश्लेषण और रणनीति बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया. साफ है कि अब जंग की तैयारी में एल्गोरिद्म की भूमिका बढ़ चुकी है. अंतिम फैसला अब भी इंसान लेते हैं, लेकिन फैसला लेने से पहले मशीनों से सलाह ली जा रही है.

न्यूक्लियर विकल्प चुन रहा है AI

इसी बीच एक नई स्टडी ने दुनिया की चिंता और बढ़ा दी है. अलग-अलग AI मॉडल्स को जब वॉर गेम सिमुलेशन में डाला गया और उन्हें न्यूक्लियर कोड जैसी काल्पनिक ताकत दी गई, तो बड़ी संख्या में मामलों में इन मॉडलों ने टकराव बढ़ाने वाले विकल्प चुने.

कई सिमुलेशन में AI ने पारंपरिक हथियारों की जगह न्यूक्लियर ऑप्शन को रणनीतिक रूप से सही बताया. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इंसानों में जो न्यूक्लियर टैबू या नैतिक झिझक होती है, वह मशीन में स्वाभाविक रूप से नहीं होती. मशीन सिर्फ डेटा और संभावित जीत-हार के गणित को देखती है.

यही वजह है कि अमेरिका-इज़राइल और ईरान के मौजूदा संघर्ष के बीच यह बहस और तेज हो गई है कि भविष्य की जंग कैसी होगी. क्या मिसाइल दागने से पहले हजारों AI सिमुलेशन चलेंगे.

क्या टारगेट चुनने में इंसान से ज्यादा भरोसा मशीन पर होगा. और अगर कभी सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटिक हो गए तो क्या इंसानी कंट्रोल कमजोर पड़ सकता है.

Advertisement

पश्चिम एशिया में चल रहे हमलों ने यह साफ कर दिया है कि अब जंग सिर्फ जमीन, हवा और समुद्र तक सीमित नहीं रही. यह सर्वर, सॉफ्टवेयर और सुपरकंप्यूटर की भी जंग है.

जो देश डेटा और AI में आगे है, उसे रणनीतिक बढ़त मिल सकती है. लेकिन सवाल यही है कि अगर मशीनें टकराव बढ़ाने की सलाह देने लगें तो दुनिया कितनी सुरक्षित रहेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement