आज के समय में अधिकतर लोगों के घरों टीवी या फिर स्मार्ट टीवी होते हैं. मार्केट में छोटे साइज से लेकर बड़े साइज तक में कई स्मार्ट टीवी मौजूद हैं. इन स्मार्ट टीवी को घर में टेबल या फिर दीवार पर इंस्टॉल कराया जाता है. (Photo: Unsplash)
टीवी यूनिट की काफी ज्यादा कीमत होती है और दीवार पर स्मार्ट टीवी लगवाने के लिए उसमें ड्रीलिंग आदि करानी होती है. मार्केट में एक खास गैजेट है, जिसको घर ला सकते हैं, जिसकी मदद से किसी भी दीवार पर जितनी बड़ी स्क्रीन बना सकते हैं. (Photo: Unsplash)
मार्केट में प्रोजेक्टर के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं, जिनको पोर्टेबल प्रोजेक्टर, मिनी प्रोजेक्टर या फिर कॉम्पैक्ट प्रोजेक्टर आदि नाम से जाना जाता है. इन्हें घर में लगाकर किसी भी दीवार को 'स्मार्ट टीवी' स्क्रीन में कन्वर्ट कर सकते हैं.(Photo: Unsplash)
मार्केट में मिनी प्रोजेक्टर की शुरुआती कीमत 4 हजार रुपये से होती है. ऐमेजॉन, फ्लिपकार्ट और स्थानीय मार्केट से भी मिनी प्रोजेक्टर को खरीदा जा सकता है. (Photo: Unsplash)
कैसे खरीदें बेस्ट मिनी प्रोजेक्टर : मार्केट में मिलने वाले प्रोजेक्टर खरीदने से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए. मिनी प्रोजेक्टर खरीदते समय ब्राइटनेस का ध्यान रखना चाहिए. प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस ल्यूमेंस में लिखी जाती है. प्रोजेक्टर खरीदते समय करीब 2-3 हजार ल्यूमेंस होने चाहिए. (Photo: Unsplash)
ऑपरेटिंग सिस्टम का रखें ध्यानः प्रोजेक्टर खरीदते समय ऑपरेटिंग सिस्टम का ध्यान रखें. कई ब्रांड एंड्रॉयड टीवी के जैसा एक्सपीरियंस देते हैं. कई ब्रांड Netflix, Prime video जैसे ऐप्स को प्रीइंस्टॉल देती हैं. (Photo: Unsplash)
प्रोजेक्टर में कनेक्टिविटीः प्रोजेक्टर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उसमें कनेक्टिविटी का भी ध्यान रखें. प्रोजेक्टर में वाईफाई, HDMI और ब्लूटूथ आदि की कनेक्टिविटी होनी चाहिए. (Photo: Unsplash)