scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

7 हजार रुपये से कम के स्मार्ट ग्लासेज, काम करेंगे आसान और स्टाइल भी दमदार!

क्या होते हैं स्मार्ट ग्लासेज?
  • 1/7

नॉर्मल चश्मे की जगह ये स्मार्ट ग्लासेज पहने जाते हैं. ये आंखों पर पहनकर कई काम आसान बना देते हैं, जैसे नोटिफिकेशन देखना, कॉल पर बात करना और म्यूजिक सुनना. स्मार्ट ग्लासेज बिल्कुल नॉर्मल चश्मे की तरह पहने जाते हैं. ये आपके स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाते हैं, जिसकी मदद से आप गाने सुन सकते हैं और लोगों से बात कर सकते हैं.
 

कैसे करते हैं काम?
  • 2/7

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर स्मार्ट ग्लासेज की कीमत काफी ज्यादा देखने को मिलती है. लेकिन हम आपको ₹7 हजार से कम कीमत वाले स्मार्ट ग्लासेज के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं.
 

OhO Smart ग्लासेस
  • 3/7

अगर आप धूप में बाहर निकलते हैं, तो इसमें UV प्रोटेक्शन भी दिया गया है. साथ ही इसमें वॉइस कंट्रोल का फीचर भी मिलता है. इस स्मार्ट ग्लास की कीमत ₹2,299 है.
 

Advertisement
OhO Smart ग्लासेज
  • 4/7

OhO Smart ग्लासेज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन पर मिलने वाले इस स्मार्ट ग्लास के साथ पोलराइज्ड ग्लास मिलते हैं, जो रिफ्लेक्शन से आंखों को बचाते हैं. साथ ही इसमें ब्लूटूथ स्पीकर भी मिलता है.
 

TMY Air Vision
  • 5/7

TMY Air Vision AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन के साथ आने वाले इस स्मार्ट ग्लास में 8MP का HD कैमरा मिलता है, जिसकी मदद से आप बिना टच किए फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं. इस स्मार्ट ग्लास में ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है. साथ ही ड्यूल माइक्रोफोन भी दिए गए हैं, जिससे कॉल के दौरान नॉइज़ कम होती है. इसकी कीमत ₹4,999 है.
 

Lenskart Phonic
  • 6/7

Lenskart Phonic अगर आप अपने ग्लास की मदद से कॉल पर बात करना चाहते हैं और गाने सुनना चाहते हैं, वो भी बिना फोन को टच किए, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
 

Lenskart Phonic
  • 7/7

इस स्मार्ट ग्लास में वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है, जो Android और iOS दोनों के साथ काम करता है. इसकी कीमत ₹6,999 है.
 

Advertisement
Advertisement