scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा? घर में होने चाहिए ये गैजेट, कीमत 200 से शुरू

Swine Flu protector
  • 1/7

एक नए वायरस ने दस्तक दी है, जो लोगों के बीच में फैल रहा है है. इस वायरस का नाम H1N1 स्वाइन फ्लू है. अभी दिल्ली सरकार ने कहा है कि सब कुछ कंट्रोल में है.थर्मा मीटर 200 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाते हैं. (Photo: AI Generated)

H1N1 Swine flu
  • 2/7

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि इस साल 3 हजार इंफ्लुएंजा के केस दर्ज किए हैं, जिनमें से 2308 H1N1 इंफेक्शन हैं. साथ ही मंत्री ने कहा कि दिल्ली में पर्याप्त डॉक्टर की संख्या और दवाइयां मौजूद हैं. (File Photo: PTI)

Online shop
  • 3/7

मार्केट में कई ऐसे खास गैजेट हैं, जिन्हें अधिकतर लोगों को घर में रखना चाहिए. ये लोगों  H1N1 वायरस से बचाने में मदद कर सकते हैं. साथ ही बीमारी के दौरान तबियत बिगड़ने से पहले अलर्ट तक दे सकते हैं. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

Advertisement
Oxi Meter
  • 4/7

पल्स ऑक्सीमीटर, असल में एक ऐसा गैजेट है, जो ब्लड में मौजूद ऑक्सीजन को मॉनिटर कर सकता है. साथ ही अगर कोई परेशानी हो रही है, तो घर पर ही चेक कर सकते हैं कि कहीं ऑक्सीजन लेवल तो डाउन नहीं हो रहा है. (Photo: Amazon) 

automatic dispenser
  • 5/7

ऑटोमेटिक डिस्पेंसर : H1N1 वायरस से बचने के लिए जरूरी है कि गंदे हाथों को मुंह पर ना लगाएं, ना ही गंदे हाथों से कुछ खाएं. हाथ साफ करने के लिए ऑटोमेटिक डिस्पेंसर खरीद सकते हैं. मार्केट में ऑटोमेटिक डिस्पेंसर के ढेर सारे ऑप्शन हैं और 800 रुपये से कीमत शुरू होती है. (Photo: Amazon)

gadget UV sterlizer
  • 6/7

डिसइंफेक्शन लाइट/बॉक्स : मार्केट में कुछ लाइट्स और प्रोडक्ट हैं, जो दावा करते हैं वे UV की लाइट्स की मदद से वायरस और इंफेक्शन को दूर किया जा सकता है. यह मोबाइल या अन्य गैजेट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: Amazon)

thermometer
  • 7/7

डिजिटल थर्मामीटर : मार्केट में डिजिटल थर्मामीटर के भी ढेरों ऑप्शन हैं, जो आपको बिगड़ती हुई तबियत के बारे में बताते हैं. साथ ही अगर डॉक्टर बुखार के बारे में पूंछता है तो यह थर्मामीटर बहुत ही काम का साबित हो सकता है. कुछ थर्मा मीटर 200 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाते हैं. (Photo: Amazon)

Advertisement
Advertisement