scorecardresearch
 
Advertisement
टेक न्यूज़

Gen Z का नया ट्रेंड! सोशल मीडिया पर ऐसे करते हैं सॉफ्ट ब्लॉकिंग

सॉफ्ट ब्लॉकिंगक्या है?
  • 1/7

सॉफ्ट ब्लॉकिंग सोशल मीडिया का एक नया ट्रेंड है, जिसमें आप किसी इंसान को पूरी तरह ब्लॉक नहीं करते, लेकिन उससे दूरी बना लेते हैं. जैसे उसे अपनी स्टोरी से हाइड करना, फॉलोअर्स से हटाना या उसकी पोस्ट देखना बंद कर देना. इससे सामने वाले को सीधा पता भी नहीं चलता. (Photo: Pexels)

फॉलो करते हुए भी दूरी
  • 2/7

सॉफ्ट ब्लॉकिंग में सबसे खास बात यही है कि आप सामने वाले को ब्लॉक नहीं करते. आप उसे फॉलो करते रहते हैं, लेकिन उसके मैसेज का जवाब नहीं देते या उसकी पोस्ट और स्टोरी से दूर रहते हैं. यानी कनेक्शन दिखता रहता है, लेकिन बातचीत धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. (Photo: Pexels)

स्टोरी से कर देते हैं हाइड
  • 3/7

Gen Z के बीच स्टोरी हाइड करना भी सॉफ्ट ब्लॉकिंग का एक तरीका माना जाता है. इसमें आप किसी खास व्यक्ति को अपनी Instagram Story नहीं दिखाते. सामने वाला आपकी प्रोफाइल देख सकता है, लेकिन आपकी स्टोरी उसे नजर नहीं आती. इस तरह बिना ब्लॉक किए दूरी बनाई जाती है. (Photo: Pexels)

Advertisement
फॉलोअर्स लिस्ट से हटाना
  • 4/7

कई बार लोग किसी को ब्लॉक करने की जगह अपनी Followers List से ही हटा देते हैं. इससे वह व्यक्ति आपकी प्राइवेट प्रोफाइल की पोस्ट नहीं देख पाता. हालांकि सामने वाले को इसका सीधा नोटिफिकेशन नहीं मिलता, इसलिए उसे तुरंत पता भी नहीं चलता कि उसे हटाया गया है. (Photo: Pexels)

मैसेज का जवाब देना बंद
  • 5/7

सॉफ्ट ब्लॉकिंग का एक और तरीका है किसी के मैसेज का जवाब धीरे-धीरे कम करना. पहले तुरंत रिप्लाई करने वाला इंसान बाद में घंटों या दिनों तक जवाब नहीं देता. कई बार मैसेज पढ़कर भी कोई रिप्लाई नहीं करता. इससे सामने वाले को समझ आने लगता है कि दूरी बढ़ रही है. (Photo: Pexels)

ऑनलाइन रहकर भी बात नहीं
  • 6/7

कई बार सॉफ्ट ब्लॉकिंग में व्यक्ति सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है, लेकिन किसी खास इंसान के मैसेज या कमेंट का जवाब नहीं देता. वह दूसरे लोगों की पोस्ट पर एक्टिव रहता है, स्टोरी डालता है और ऑनलाइन भी दिखता है. बस उस एक व्यक्ति से बातचीत नहीं करता. (Photo: Pexels)

क्यों बढ़ रहा है ये ट्रेंड?
  • 7/7

Gen Z के बीच सॉफ्ट ब्लॉकिंग इसलिए तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि हर कोई किसी रिश्ते या दोस्ती को सीधे खत्म नहीं करना चाहता. कई लोग बिना लड़ाई या बहस किए दूरी बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में सॉफ्ट ब्लॉकिंग उन्हें बिना बड़ा ड्रामा किए कनेक्शन कम करने का तरीका देता है. (Photo: Pexels)

Advertisement
Advertisement