scorecardresearch
 

Flipkart पर ₹45 हजार सस्ता हुआ Samsung का ये फोन, कीमत में भारी कटौती!

Flipkart Big Bang Diwali Sale में Samsung Galaxy S25 FE 5G पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है. इस फोन की कीमत ₹44,999 हो गई है, जबकि खास ऑफर के साथ इसे ₹42,749 में खरीदा जा सकता है. फोन में 50MP कैमरा, 4,900mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले मिलती है.

Advertisement
X
Samsung Galaxy S25 FE 5G पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स. (Photo: AI)
Samsung Galaxy S25 FE 5G पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट, जानें कीमत और फीचर्स. (Photo: AI)

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Big Bang Diwali Sale शुरू हो चुकी है. इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है. अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन एक शानदार स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी डील है. सैमसंग के एक प्रीमियम स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है. आइए जानते हैं इस फोन पर मिल रहे ऑफर और इसके फीचर्स के बारे में.

किस स्मार्टफोन पर मिल रहा है शानदार ऑफर?

Samsung Galaxy S25 FE 5G स्मार्टफोन पर करीब 50% का डिस्काउंट मिल रहा है. इसकी कीमत की बात करें तो फोन की MRP ₹89,999 है, लेकिन सेल के दौरान इसे ₹44,999 में खरीदा जा सकता है. अगर आप इसे खास ऑफर के साथ खरीदते हैं, तो इसकी कीमत ₹42,749 तक हो सकती है. आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में.

डिस्प्ले कैसा है?

स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली चीजों में से एक इसकी डिस्प्ले है. Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलती है. इसमें FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इसकी मदद से वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग करने का एक्सपीरियंस काफी शानदार हो सकता है.

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, 120Hz का डिस्प्ले, इतनी है कीमत

Advertisement

कैमरा कितने MP का है?

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इसकी मदद से आप अलग-अलग तरह की तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी कितनी बड़ी है?

किसी भी स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप काफी मायने रखता है. Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है. यह सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन चल सकती है, बैटरी का बैकअप आपके इस्तेमाल करने के तरीके पर भी निर्भर करता है.

यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?

परफॉर्मेंस कैसी है?

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी मदद से आप मल्टीटास्किंग कर सकते हैं और एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, इस फोन पर गेमिंग और रोजमर्रा के काम भी किए जा सकते हैं.

अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, जिसमें शानदार डिस्प्ले, अच्छा कैमरा और दमदार परफॉर्मेंस मिले, तो Samsung Galaxy S25 FE आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है. खरीदने से पहले Flipkart पर इसकी मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर और दूसरे डिस्काउंट जरूर चेक कर लें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement