त्योहारों का सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग का दौर तेज हो गया है. लेकिन इस बार सिर्फ Amazon और Flipkart जैसी बड़ी सेल ही चर्चा में नहीं हैं. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart भी अपनी बड़ी सालाना सेल लेकर आया है, जहां कुछ सामान मिनटों में घर पहुंचाने के साथ-साथ उन पर डिस्काउंट भी मिल रहा है.
Instamart ने अपनी Quick India Movement (QIM) सेल शुरू कर दी है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, होम और किचन सामान, खिलौने और रोजमर्रा की चीजों पर 50 से 90 फीसदी तक की छूट का दावा किया गया है.
इस सेल की सबसे खास बात यह है कि यहां सिर्फ छोटे-मोटे किराने के सामान पर ऑफर नहीं मिल रहे. Instamart अब क्विक कॉमर्स को सिर्फ दूध, ब्रेड और स्नैक्स की जरूरत तक सीमित नहीं रखना चाहता. कंपनी की इस सेल में iPhone, Samsung के फोन, MacBook, JBL स्पीकर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर बेडशीट, कुकर, होम डेकोर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और खिलौने तक शामिल हैं. यानी अगर आपको फोन के साथ घर का कोई सामान भी खरीदना है, तो दोनों के लिए एक ही जगह मिल सकती है.
iPhone 17 Pro से MacBook तक पर ऑफर
इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी इस सेल का सबसे बड़ा अट्रैक्शन नजर आ रहा है. Instamart के मुताबिक Apple iPhone 17 Pro 256GB को ₹1,19,999 में लिस्ट किया गया है. सैमसंग के स्मार्टफोन ₹10,999 से शुरू हो रहे हैं, जबकि Apple MacBook की कीमत ₹66,900 से शुरू बताई गई है.
इसके अलावा JBL स्पीकर ₹3,999, Bosch Mixer Grinder ₹2,499 और MagSafe Power Bank ₹999 में मिल रहा है. Ninja Portable Blender की कीमत ₹2,999 बताई गई है. चुनिंदा सामान पर HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने पर ₹5,500 तक की एक्स्ट्रा बचत भी की जा सकती है.
₹9 से शुरू हो रहा है रोजमर्रा का सामान
अगर आपका बजट बड़ा नहीं है तो भी इस सेल में कई छोटी खरीदारी के ऑफर हैं. Instamart के मुताबिक कुछ रोजमर्रा के सामान और खाने की चीजों की कीमत ₹9 से शुरू हो रही है. एनर्जी बार ₹29 से, क्लीनिंग प्रोडक्ट्स ₹70 से और नवरात्री से जुड़े सामान ₹89 से शुरू बताए गए हैं. ड्राई फ्रूट चिक्की, एनर्जी बार और लड्डू जैसे प्रोडक्ट्स ₹9 से मिलने का दावा किया गया है. आइसक्रीम टब पर 50 फीसदी तक की छूट भी दी जा रही है.
यही हिस्सा इस सेल को सामान्य इलेक्ट्रॉनिक्स सेल से अलग बनाता है. यहां ₹1 लाख से ज्यादा का स्मार्टफोन भी है और ₹9 का खाने का सामान भी. यानी एक ही प्लेटफॉर्म पर जरूरत और शॉपिंग दोनों तरह की खरीदारी को जोड़ा गया है.
Beauty प्रोडक्ट्स पर भी 80 फीसदी तक की छूट
ब्यूटी और पर्सनल केयर कैटेगरी में भी कई बड़े ब्रांड शामिल हैं. Simple, Wishcare, Plum, Vaseline, Dove, Pantene और Dot & Key जैसे ब्रांड के प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिए जा रहे हैं.
कंपनी के मुताबिक फेस वॉश ₹99 से शुरू होंगे, शैंपू और कंडीशनर पर 80 फीसदी तक की छूट मिल सकती है और परफ्यूम पर 60 फीसदी तक का डिस्काउंट है. विंटर कलेक्शन पर भी कुछ खास ऑफर दिए जा रहे हैं.
घर को नया लुक देने का भी मौका
त्योहारों से पहले घर के सामान की खरीदारी बढ़ जाती है और Instamart ने इसी जरूरत को भी सेल में शामिल किया है. Home Centre के प्रोडक्ट्स पर 50 फीसदी तक की छूट बताई गई है. Raymond Home की बेडशीट ₹299 से और दूसरी बेडशीट ₹99 से शुरू होने की जानकारी दी गई है.
Bergner का Stainless Steel Cooker ₹999 से शुरू बताया गया है, जबकि होम डेकोर के सामान ₹49 से मिल सकते हैं. किचन के सामान पर 50 से 90 फीसदी तक की छूट का दावा किया गया है. त्योहारों में घर सजाने वालों के लिए यह कैटेगरी खास हो सकती है, क्योंकि यहां महंगे होम अपग्रेड के साथ छोटे डेकोर आइटम भी शामिल हैं.
बच्चों के लिए ₹89 से खिलौने
दिवाली और त्योहारों के दौरान बच्चों के लिए गिफ्ट खरीदने वालों के लिए भी सेल में कई विकल्प हैं. Lego के खिलौनों पर 50 फीसदी तक की छूट और Barbie ₹199 में मिलने की जानकारी दी गई है. Soft Toys की कीमत ₹89 से शुरू बताई गई है.
कार्ड से खरीदारी पर और फायदा
सेल में बैंक ऑफर भी शामिल हैं. Instamart के अनुसार HDFC Bank Credit Cards, Axis Bank MyZone Credit Cards और Visa Classic Debit तथा Platinum Cards से पेमेंट करने पर 10 फीसदी तक की एक्स्ट्रा छूट मिल सकती है. Swiggy HDFC Bank Credit Card इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी तक का कैशबैक भी मिल सकता है.