यहां जानें दिनभर क्या रहा टेक जगत का हाल. हम यहां आपको टेक्नोलॉजी की दुनिया की 5 बड़ी खबरें दे रहे हैं, नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं हमारी पूरी खबर...
दुनिया भर में Zoom की पॉपुलैरिटी बढ़ती हुई देख Google ने अपने प्रीमियम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म Google Meet को सभी के लिए फ्री कर दिया है. आप भी इसके लिए फ्री अकाउंट बना सकते हैं और इसकी शुरुआत मई से शुरू हो जाएगी.
Aarogya Setu ऐप इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहा है और अब तक इस ऐप को करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है. Covid-19 ट्रैकिंग ऐप को सरकार लगातार लोगों से डाउनलोड करने को कह रही है.
2 अरब से भी ज्यादा बार डाउनलोड हुआ TikTok, भारत में सबसे ज्यादा
कोरोना महामारी के समय जब लोग लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में हैं, ऐसे समय में TikTok की लोकप्रियता बढ़ती हुई दिखाई पड़ रही है. इस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल प्ले स्टोर से साझा रूप से कुल 2 बिलियन (2 अरब) से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है. टोटल 2 बिलियन डाउनलोड्स में से 611 मिलियन भारत से हैं.
Apple-Google एक साथ, iOS 13.5 में आया Covid-19 एक्सपोज़र नोटिफिकेशन
अमेरिकी टेक कंपनियां Apple और Google ने हील ही में ऐलान किया था कि दोनों मिल कर Covid-19 ट्रेसिंग ऐप पर काम कर रही हैं. अब जल्द ही आईफोन और एंड्रॉयड में ये फीचर देखने को मिलेगा.
कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों को मास्क लगा कर ही बाहर निकलने की हिदायत दी जा रही है. ऐसे में जिनके पास फेस आईडी वाला iPhone है उन्हें मास्क लगा कर अनलॉक करने में परेशानी हो रही है.