चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने बड़ी स्क्रीन के साथ भारत में Mi Max 2 लॉन्च कर दिया है. इसे मई में चीन में लॉन्च किया गया था. इसकी खासियत सिर्फ इसकी डिस्प्ले ही नहीं बल्कि इसमें दी गई लंबी बैटरी भी है. 5,300mAh की बैटरी है और फास्ट चार्जिंग के लिए क्वॉल्कॉम क्विक चार्ज 3.0 टेक्नॉलॉजी इसे खास बनाते हैं.
भारत में पॉर्न को लेकर एक नए अध्ययन में चौंका देने वाला खुलासा हुआ है. अध्ययन में बताया गया है कि 31% भारतीयों ने ये माना है कि उन्होंने सार्वजनिक या फ्री वाई-फाई में अश्लील कंटेंट सर्च किया है. साथ ही 74% ने ये भी माना है कि ऐसे ओपन नेटवर्क को उपयोग करते वक्त उन्हें अपनी निजी जानकारियां सुरक्षित महसूस होती हैं.
अमेरिका की एक डिजिटल सुरक्षा कंपनी ने ट्विटर को ऑनलाइन सेक्स की पेशकश करने वाले कैंपेन की जानकारी दी, जिसके बाद ट्विटर ने ऐसे करीब 90,000 फर्जी खातों को बंद कर दिया है.
नोकिया ने भारत में अपने तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं. अब बारी है अगले फ्लैगशिप की. यह Nokia 8 होगा जो कई मायनों में महत्वपूर्ण भी होगा. एचएडी ग्लोबल इस स्मार्टफोन में Carl Zeiss लेंस यूज करेगी.
डिजिटल इमेजिंग कंपनी Canon इंडिया ने सोमवार को 'EOS 6D Mark II DSLR' कैमरा लॉन्च किया, जो ' EOS फुल-फ्रेम DSLR' सीरीज का कैमरा है.