एंड्रॉयड के फेसबुक मैसेंजर एप के डिजाइन में बड़ा बदलाव हुआ है. मैसेंजर हेड डेविड मार्कस ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए कहा कि इसके नए लुक में में मैटेरियल डिजाइन दिया गया है. नए चैट्स शुरू करने के लिए फ्लोटिंग एक्शन बटन भी ऐड किया गया है.
नए मैसेंजर डिजाइन में कुछ नए ऐड किए गए हैं. हालांकि इसके फंक्शन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह ही काम करेगा. लेकिन इसे एंड्रॉयड के मैटेरियल डिजाइन के तर्ज पर रिडिजाइन किया गया है. इससे इसका यूजर इंटरफेस पहले से बेहतर लगता है.
यह नया अपडेट मंगलवार से एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा. इसके लिए एंड्रॉयड प्ले स्टोर से इसे अपडेट करना होगा. आपको बता दें कि फेसबुक मैसेंजर के दुनिया भर में 800 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स हैं.
हाल ही में फेसबुक ने मैसेंजर के लिए एक जिसके तहत इसमें मल्टिपल एकाउंट सपोर्ट ऐड किया गया था. यानी एक डिवाइस में एक से ज्यादा यूजर्स अपने अकाउंट्स से मैसेंजर यूज कर सकते हैं.