scorecardresearch
 

इंस्टाग्राम पर अब से नहीं ऐड कर सकेंगे टेलीग्राम का लिंक

फेसबुक टेलीग्राम के लिंक लगातार ब्लॉक कर रहा है. कंपनी इससे पहले व्हाट्एसएप से इसका लिंक ब्लॉक कर रही थी और अब इंस्टाग्राम से इसका लिंक ब्लॉक कर दिया गया है.

Advertisement
X
इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किया टेलीग्राम का लिंक
इंस्टाग्राम ने ब्लॉक किया टेलीग्राम का लिंक

सिक्योर इंस्टैंट मैसेजिंग एप टेलीग्राम को फेसबुक अपने राइवल की तरह ले रहा है. यही वजह है कि कंपनी ने कुछ महीने पहले अपने इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप से टेलीग्राम का लिंक ब्लॉक करना शुरू किया था. अब फेसबुक ने अपने फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम से भी ऐसा करने का फैसला किया है.

इससे पहले यूजर्स अपने एकाउंट के में कई सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स ऐड कर सकते थे. इनमें स्नैपचैट और टेलीग्राम के लिंक भी ऐड किए जा सकते थे. अब इस सेक्शन में दूसरे सोशल साइट्स तो ऐड किए जा सकेंगे पर टेलीग्राम और स्नैपचैट नहीं.

इंस्टाग्राम के एक प्रवक्ता ने एक टेक वेबसाइट को बताया, 'हम इंस्टाग्राम प्रोफाइल पेज से add me लिंक हटा रहे हैं. यह कम यूज किया जाने वाला फीचर था और इस प्लैटफॉर्म पर इसकी खास जरूरत भी नहीं है. हालांकि दूसरे तरह लिंक्स अभी भी ऐड किए जा सकते हैं.'

Advertisement

टेलीग्राम ने एक ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि का लिंक ब्लॉक किया है. इस ट्वीट के साथ Hypocrisy हैशटैग भी लिखा गया है जिससे यह साफ है कि टेलीग्राम फेसबुक पर दोगलेपन का इल्जाम भी लगा रहा है.

Advertisement
Advertisement