scorecardresearch
 

योजनाबद्ध तरीके से हैकर्स भारत पर कर रहे हैं साइबर हमले : रिपोर्ट

भारत में डिजिटल इंडिया की शुरुआत के साथ ही हैकर देश पर साइबर अटैक करने की रणनीति बना रहे हैं. एक रिपोर्ट ने यह खुलासा किया है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

भारत में डिजिटल इंडिया की शुरुआत के साथ ही हैकर देश पर साइबर अटैक करने की रणनीति बना रहे हैं. एक रिपोर्ट ने यह खुलासा किया है. इसके मुताबिक भारत साइबर अपराधियों के लिए तेजी से एक रणनीतिक लक्ष्य बन रहा है.

भारत में 2015 की पहली छमाही में करीब 38 फीसदी संगठनों को का सामना करना पड़ा. साइबर सिक्योरिटी  उपलब्ध कराने वाली फर्म फायरआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 38 फीसदी कंपनियां साइबर अटैक से प्रभावित हुई हैं, जबकि पिछले साल साइबर अटैक से 23 फीसदी कंपनियां ही प्रभावित थीं.



रिपोर्ट के मुताबिक, डिजिटल इंडिया जैसी परियोजनाओं की वजह से संवेदनशील डेटा को डिजिटलाइज करने की प्रक्रिया जोरों पर है, जिसकी वजह से साइबर क्राइम के खतरे और भी बढ़ गए हैं.

गौरतलब है कि लोग इंटरनेट पर जितने ज्यादा संवेदनशील डेटा रखेंगे, के लिए उनका काम और आसान हो जाएगा. हैकर्स साइबर अटैक के जरिए कंपनियों को ब्लैकमैल कर के मोटी रकम वसूल करते हैं.


हैरानी की बात यह भी है कि साइबर सिक्योरिटी के मामले में भारत दूसरे देशों के मुकाबले काफी पिछड़ा है.

Advertisement
Advertisement