scorecardresearch
 

Galaxy A57 First Impressions: फ्लैगशिप इंस्पायर्ड डिजाइन, प्रीमियम एक्सपीरिएंस, महंंगा फोन

सैमसंग का नया Galaxy A57 कैसा परफॉर्म कर रहा है? इस फर्स्ट इंप्रेशन में जानेंगे ये फोन शुरुआती यूज में कैसा है. कैमरा से लेकर डिस्प्ले और बैटरी के बारे में भी जानेंगे.

Advertisement
X
Galaxy A57 (Photo: ITG)
Galaxy A57 (Photo: ITG)

Samsung ने अपनी A-सीरीज़ को इस बार थोड़ा ऊपर उठाने की कोशिश की है और Galaxy A57 उसी का हिस्सा लगता है. कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद जो समझ आया, वो ये है कि ये फोन दिखने में तो प्रीमियम है, लेकिन असली कहानी इसके इस्तेमाल में सामने आती है.

फ्लैगशिप इंस्पायर्ड डिजाइन और स्लिम प्रोफाइल

सबसे पहले बात डिजाइन की. फोन हाथ में लेते ही हल्का और पतला महसूस होता है. बैक पैनल साफ-सुथरा है, कैमरा सेटअप ज्यादा बाहर नहीं निकलता और पूरा लुक काफी क्लीन है. डिजाइन Galaxy S26 सीरीज से इंस्पायर्ड है. हालांकि ये Galaxy S26 सीरीज जैसा वॉबल नहीं करता है. 

ऐसा नहीं लगता कि आप कोई सस्ता फोन पकड़ रहे हैं. Samsung ने यहां फिनिशिंग पर काम किया है और वो साफ दिखता है. फोन प्रीमियम लगता है. 

हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर ब्राइटनेस

अब आते हैं स्क्रीन पर, जो इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है. 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. रोज़मर्रा के इस्तेमाल में स्क्रॉलिंग बहुत स्मूद लगती है. वीडियो देखना हो या सोशल मीडिया चलाना हो, हर जगह स्क्रीन आपको खुश करती है. धूप में भी स्क्रीन ठीक-ठाक दिखती है, जो एक बड़ा प्लस पॉइंट है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Galaxy S26 Ultra Review: एक महीना इस्तेमाल के बाद सच सामने, लेना चाहिए या नहीं?

क्वॉल्कॉम नहीं, Exynos प्रोसेसर

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है. आम इस्तेमाल में फोन बिल्कुल भी स्लो नहीं लगता. ऐप्स जल्दी खुलते हैं, मल्टीटास्किंग भी आराम से हो जाती है.

लेकिन अगर आप भारी गेमिंग करते हैं, तो ये फोन थोड़ा सीमित महसूस हो सकता है. मतलब ये कि रोज़मर्रा के यूज़र के लिए ये बढ़िया है, लेकिन हार्डकोर गेमिंग के लिए नहीं.

कैमरा रिपोर्ट

कैमरा सेटअप भी ठीक-ठाक है. 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो दिन में अच्छी फोटो लेता है. कलर्स अच्छे आते हैं, जैसा Samsung के फोन में आमतौर पर होता है.

यह भी पढ़ें: iPhone 17e Review: ऐपल के इकोसिस्टम में एंटर करने के लिए बेहतरीन अफोर्डेबल स्मार्टफोन

रात में भी फोटो इस्तेमाल लायक आ जाती है, लेकिन बहुत ज्यादा कमाल की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. सेल्फी कैमरा भी सोशल मीडिया के हिसाब से ठीक काम करता है.

5,000mAh बैटरी

बैटरी की बात करें तो 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो आराम से एक दिन निकाल देती है. चार्जिंग भी तेज है, लेकिन सबसे तेज नहीं. कुल मिलाकर बैटरी के मामले में कोई शिकायत नहीं है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: BenQ GW2490TC Review: क्या पैसा वसूल है ये मॉनिटर? गेमिंग से लेकर एडिटिंग तक, कैसी है परफॉर्मेंस?

सॉफ्टवेयर इस फोन की एक बड़ी खासियत है. Samsung लंबे समय तक अपडेट देने का वादा कर रहा है, जिससे ये फोन आने वाले कई सालों तक नया जैसा महसूस होगा. साथ में कुछ एआई फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो एडिटिंग और रोज़मर्रा के काम में काम आते हैं.

अब सबसे बड़ा सवाल, कीमत. यही वो जगह है जहां मामला थोड़ा फंसता है. इस कीमत में बाजार में और भी कई फोन हैं जो ज्यादा पावर या ज्यादा वैल्यू देते हैं. इस फोन की सबसे बड़ी कमी इसकी कीमत है, क्योंकि जिस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है इसमें इससे बेहतर कई स्मार्टफोन्स मिल सकते हैं. अगर ऑफर में ये फोन आपको कम कीमत पर मिल जाए तो ये आपके लिए अच्छी डील हो सकती है.

Galaxy A57 एक बैलेंस्ड फोन है, डिजाइन अच्छा, स्क्रीन शानदार, इस्तेमाल स्मूद और AI से लैस सॉफ्टवेयर. लेकिन इसकी कीमत इसे मुश्किल मुकाबले में डाल देती है. फुल रिव्यू में जानेंगे इस फोन का पूरा हाल. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement