scorecardresearch
 

52 की उम्र में ऐश्वर्या राय का ऑल ब्लैक लुक देख उड़े होश, एयरपोर्ट पर दिखा बच्चन परिवार की बहू का 'स्लिम अवतार'! PHOTOS

Aishwarya Rai Bachchan Airport Look: ऐश्वर्या राय बच्चन का लेटेस्ट एयरपोर्ट लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में है. ऑल ब्लैक पावर ड्रेसिंग, क्लासी स्टाइल और कथित वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है.

Advertisement
X
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक फ्लॉन्ट किया. (Photo: ITG)
ऐश्वर्या राय बच्चन ने एयरपोर्ट पर ऑल-ब्लैक लुक फ्लॉन्ट किया. (Photo: ITG)

Aishwarya Rai Bachchan Airport Look: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक और बच्चन परिवार की बहुरानी ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कैमरे के सामने आती हैं, उनका स्टाइल लोगों का ध्यान खींच ही लेता है. इंटरनेशनल इवेंट्स में अपने लुक्स से चार-चांद लगाने वाली ऐश्वर्या ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया. हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने बेहद सिंपल लेकिन क्लासी ऑल ब्लैक लुक कैरी किया. बिना किसी तामझाम वाली ड्रेस और जूलरी के भी ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. उन्होंने साबित कर दिया कि असली स्टाइल कॉन्फिडेंस और सादगी में होता है. ऐश्वर्या के लुक के साथ ही उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी सबके होश उड़ा रहा है. ऐश्वर्या की तस्वीरें देखकर लग रहा है कि उन्होंने वेट लॉस किया है.

ऑल ब्लैक लुक में दिखीं बेहद एलिगेंट
ऐश्वर्या ने ब्लैक कलर का फिटेड ब्लेजर पहना था, जिस पर हल्की-सी एम्बेलिशमेंट थीं. कोट की एम्बेलिशमेंट्स उनके लुक को एलिवेट करने का काम कर रही थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक टॉप और वाइड-लेग ट्राउजर पेयर किया. पूरा आउटफिट एकदम मैचिंग था, जो देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ ट्रैवल फ्रेंडली भी लग रहा था.

ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo: Instagram/@mohitrai)


ट्रेंच कोट ने बढ़ाई लुक की शान
अपने लुक को और भी रॉयल बनाने के लिए ऐश्वर्या ने एक ब्लैक टेक्सचर्ड ट्रेंच कोट हाथ में कैरी किया. ये सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट ही नहीं, बल्कि ट्रैवल के दौरान एक प्रैक्टिकल फैशन चॉइस था. इससे ऐश्वर्या के ऑल ब्लैक लुक में और ज्यादा डेप्थ नजर आई.

ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo: Instagram/@mohitrai)


बैग और बूट्स बने लुक का हाईलाइट
 ऐश्वर्या ने ब्लैक आउटफिट के साथ बूट्स और बैग भी ब्लैक कलर के ही कैरी किए. अपने आउटफिट के साथ ब्लैक लेदर का स्ट्रक्चर्ड हैंडबैग कैरी किया. उनके बैग को खास बनाने का काम उसके बैंबू इंस्पायर्ड हैंडल्स कर रहे थे. इन हैंडल्स ने सबका ध्यान खींचा. वहीं, वाइड-लेग ट्राउजर के नीचे से नजर आ रहे ब्लैक पॉइंटेड बूट्स उनके पूरे लुक को और भी स्मार्ट बना रहे थे.

Advertisement
ऐश्वर्या राय बच्चन (Photo: Instagram/@mohitrai)


सिंपल मेकअप में भी लगीं ग्लैमरस
ऐश्वर्या के मेकअप की बात करें तो उन्हें एयरपोर्ट के लिए सटल मेकअप चुना, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह से मैच कर रहा था. एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट करने केलिए अपना सिग्नेचर हेयर स्टाइल चुना. उन्होंने हमेशा की तरह अपने बालों को बीच से पार्ट करके स्ट्रेट और खुले रखा. उनके लुक में ग्लैरस टच जोड़ने का काम उनकी रोजी-रेड लिपस्टिक कर रही थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement