कुछ समय पहले ये खबर मिली थी कि LG अगले हफ्ते MWC 2018 में अपने स्मार्टफोन V30 का नया वेरिएंट V30s नाम से लॉन्च कर सकता है. हालांकि अब ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि LG Judy कोडनेम वाले नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है.
वेंचरबीट की खबर के मुताबिक, Judy में 18:9 रेशियो के साथ 6.1 इंच डिस्प्ले होगा. डिस्प्ले में टेक्नोलॉजी का भी उपयोग किया जाएगा. डिस्प्ले के अलावा खबर ये है कि इसमें 4GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिया जाएगा.
कैमरे के सेक्शन की बात करें तो इसके बैक में 16 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए जाएंगे. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की होगी. इसके अलावा इसमें IP68 डस्ट और वाटरप्रूफ रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर, सपोर्ट, वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल असिस्टेंट और वॉयस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी.
इन सबके अलावा इस स्मार्टफोन में आने वाले LG V30 स्मार्टफोन के AI कैमरा टेक्नोलॉजी को दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, LG Judy को LG G6 का अगला मॉडल माना जा रहा है. लेकिन इसका नाम G7 नहीं होगा. खबर ये भी है कि इसे MWC की जगह जून में रिलीज किया जाए.