scorecardresearch
 

Jio के नए धमाके से DTH कंपनियों की हालत हुई पतली, लुढ़के शेयर

मुकेश अंबानी की 4G फीचर फोन पेश किये जाने की घोषणा के बाद प्रसारण और केबल टीवी कंपनियों के शेयर छह प्रतिशत तक नीचे आये. इस फोन को केबल के जरिए टीवी से कनेक्ट जा सकता है. इससे फोन पर दिखने वाली चीजें टीवी पर देखी जा सकती हैं.

Advertisement
X
मुुकेश अंबानी
मुुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी की 4G फीचर फोन पेश किये जाने की घोषणा के बाद प्रसारण और केबल टीवी कंपनियों के शेयर छह प्रतिशत तक नीचे आये. इस फोन को केबल के जरिए टीवी से कनेक्ट जा सकता है. इससे फोन पर दिखने वाली चीजें टीवी पर देखी जा सकती हैं.

बंबई शेयर बाजार में , सन टीवी नेटवर्क 2.65 प्रतिशत, हैथवे केबल एंड डाटाकॉम 2.58 प्रतिशत, जीटीपीएज हैथवे 2.28 प्रतिशत और डेन नेटवर्क 0.13 प्रतिशत की गिरावट आयी. यस सिक्योरिटीज की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और शोध प्रमुख एन शंकर ने कहा जियो फोन टीवी से केबल टीवी उद्योग पर असर पड़ेगा.

गौरतलब है कि मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में एक और धमाका करते हुए शुक्रवार को 'इंडिया का स्मार्टफोन- JioPhone' लॉन्च किया. इसकी कीमत 0 रुपये है रखी गई है, इसका मतलब ये है कि ये फोन फ्री में दिया जाएगा. लेकिन ग्राहकों को इसके लिए 1500 रुपये डिपॉजिट करने होंगे, जो रिफंडेबल होगा.

Advertisement

ये फोन टेस्टिंग के लिए बीटा में 15 अगस्त से उपलब्ध होगा, वहीं इसकी से की जा सकती है. जो भी यूजर इसे प्री-बुक करेंगे उन्हें ये फोन पहले-आओ पहले-पाओ आधार पर 1 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने अलग-अलग डेटा पैक का ऑफर दिया है. इसमें ग्राहक 153 रुपये का एक महीने वाला प्लान ले सकते हैं. जिसमें फ्री वॉयस, SMS, अनलिमिटेड डेटा और जियो ऐप्स एक्सेस फ्री में दिए जाएंगे.

इसके अलावा ग्राहक हर महीने 309 रुपये वाला प्लान भी ले सकते हैं, जिसमें ग्राहकों को 153 रुपये वाले प्लान की सभी सुविधाएं दी जाएंगी. साथ ही यूजर्स को स्क्रीन को TV पर मिररिंग के लिए सपोर्ट भी दिया जाएगा. इसे केबल के द्वारा CRT TV में भी कनेक्ट किया जा सकता है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement