scorecardresearch
 

Jio ने 0 रुपये वाले फोन के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन, जानें तरीका

प्री-बुकिंग से पहले करना चाहते हैं जियोफोन के लिए रजिस्ट्रेशन तो यहां जानें तरीका... 

Advertisement
X
जियोफोन
जियोफोन

देशभर में फ्री इंटरनेट सेवा देने के बाद कल जियो ने फिर एक बड़ा धमाका किया. ग्राहकों को जिसकी उम्मीद थी उसी चिर-परिचित अंदाज में कल मुकेश अंबानी ने अपने नए जियोफोन को देश में पेश किया और प्रभावी कीमत बताई 0 रुपये. जैसे ही कीमत का खुलासा किया गया हॉल में मौजूद सभी लोग दंग रह गए और चारों ओर जियो-जियो के नारे लगने लगे. ऐसे में अगर आप भी इस फोन को अपना बनाना चाहते हैं तो इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है.

यानी प्री-बुकिंग से पहले ही ग्राहक इस फोन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, इसके लिए आपको पर जाना होगा. जियो ने ग्राहकों की डिटेल लेना शुरू कर दिया है. रजिस्टर करने के लिए आपको पहले वेबसाइट में जाना होगा, फिर 'इंडिया का स्मार्टफोन जियोफोन' वाले पेज में आने के बाद 'किप मी पोस्टेड' में क्लिक करना होगा.

Advertisement

इसमें क्लिक करने के बाद ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी जानकारियां भरनी होगी. इसमें मोबाइल नंबर, ई-मेल और फोन नंबर जैसी जानकारियां शामिल हैं. ये जानकारियां भरते ही मुहैया कराए गए नंबर पर एक मैसेज आएगा. जिसमें लिखा होगा कि जियो टीम आप से जल्द संपर्क करेगी, मैसेज आने के बाद आपको मेल ID पर एक मेल आएगा. इसमें कंपनी की ओर से कॉल आने का समय बताया जाएगा.

ये फोन टेस्टिंग के लिए बीटा में 15 अगस्त से उपलब्ध होगा, वहीं इसकी प्री-बुकिंग से की जा सकती है. जो भी यूजर इसे प्री-बुक करेंगे उन्हें ये फोन पहले-आओ पहले-पाओ आधार पर 1 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा. इसके लिए कंपनी ने अलग-अलग डेटा पैक का ऑफर दिया है. इसमें ग्राहक 153 रुपये का एक महीने वाला प्लान ले सकते हैं. जिसमें फ्री वॉयस, SMS, अनलिमिटेड डेटा और जियो ऐप्स एक्सेस फ्री में दिए जाएंगे.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement