scorecardresearch
 
TRAI के समर्थन में उतरा Jio, कहा- सारे आरोप बेबुनियाद

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने इन आरोपों का खंडन किया कि मोबाइल इंटरकनेक्शन यूसेज चार्ज IUC में कटौती के ट्राई के फैसले से केवल उसे ही फायदा होगा. कंपनी का कहना है कि वॉयस कॉल की लागत घटकर एक पैसे का कुछ भाग भर रह गया है और इसका फायदा ग्राहकों को होना चाहिए.

Advertisement
X
मुुकेश अंबानी

जियो ने इस मामले में नियामक ट्राई पर निशाना साधे जाने और के लिए अपनाई गई पद्धति पर सवाल उठाये जाने पर खेद जताया है. कंपनी का कहना है कि पुरानी दूरसंचार कंपनियां इस मामले में आधारहीन आरोप लगा रही हैं. गौरतलब है ट्राई ने कल IUC दर को 14 पैसे से घटाकर छह पैसे प्रति मिनट कर दिया.

नियामक ने यह भी कहा है कि 1 जनवरी 2020 से इस शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा. नियामक के इस फैसले को लेकर खासा विवाद हो रहा है. भारती एयरटेल और वोडाफोन ने नियामक के फैसले की आलोचना करते हुए कहा है कि इसका फायदा केवल एक कंपनी को होगा जबकि दूरसंचार उद्योग की वित्तिय हालत और बिगड़ेगी.

Advertisement

जियो के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है, नये से किसी तरह के फायदे का कोई सवाल नहीं है क्योंकि उसने तो सारे फायदे पहले ही अपने ग्राहकों तक पहुंचा दिए हैं. हम किसी भी तरह के फायदे से इनकार करते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement