इस साल की शुरुआत में Honor ने भारत में अपने 4 कैमरे वाले स्मार्टफोन Honor 9 Lite को लॉन्च किया था. आज ये स्मार्टफोन फिर से सेल में उपलब्ध रहेगा. इस स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर होगी. इस स्मार्टफोन में हाल ही में नए अपडेट के जरिए फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है.
कंपनी ने Honor 9 Lite की कीमत भारत में 3GB रैम / 32GB स्टोरेज के लिए और 4GB रैम / 64GB स्टोरेज की कीमत 14,999 रखी है.
5.65 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 18:9 का ऐस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है. इसमें ऑक्टा-कोर Huawei HiSilicon Kirin 659 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें Android 8.0 Oreo बेस्ड EMUI 8.0 दिया गया है.
फोटोग्राफी के लिए इसमें चार कैमरे दिए गए हैं यानी फ्रंट और रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. प्राइमरी कैमरा के तौर पर इसमें 13 मेगापिक्सल का सेंसर है, जबकि इसमें 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है. इसका रियर कैमरा सेटअप फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है. इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स में एक्सपांडेबल स्टोरेज दी गई है यानी मेमोरी को बढ़ा सकते हैं.
कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में और WiFi सहित ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे स्टैंडर्ड सपोर्ट दिए गए हैं. इसमें हाईब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है. यानी एक स्लॉट में माइक्रो एसडी कार्ड जबकि दूसरे स्लॉट में आप सिम लगा सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज करके आप 20 घंटे की टॉकटाइम ले सकते हैं.