पहले ये खबर आई थी कि Jio अपना सबसे कम कीमत वाला 4G फोन लेकर आएगा. उसके बाद इंटरनेट पर उस फोन की तस्वीर हुई थी. अब हम आपको बताने जा रहें है कि आखिर ये फोन होगा कैसा और इसके फीचर्स क्या-क्या होंगे.
फोन दिखने में बिल्कुल फीचर फोन जैसा ही है पर कई सारे बटन इसमें नए ऐड किए गए हैं. फोन में एक नाम का बटन होगा ये माई जियो ऐप का एक्सेस देगा. जिससे बिल देखा जा सकेगा. इंटरनेट डेटा, कॉलिंग, SMS इन सब की जानकारी भी ली जा सकेगी.
इसमें एक बटन होगा जो Jio Tv के नाम से होगा. इससे यूजर पाएंगे, साथ ही ये भी पता चला है कि चैनल्स की संख्या 350 से भी अधिक हो सकती है. फोन में jio Cinema का भी बटन होगा जो एक तरह से वीडियो लाइब्रेरी का एक्सेस देगा. जिसमें लैटेस्ट म्यूजिक वीडियो, मूवी ट्रेलर, टी वी शो सब कुछ देखा जा सकेगा. यूजर चाहें तो अपनी पसंद की मूवी यहां से खरीद भी सकते हैं.
जियो के 4G फोन में एक का भी बटन होगा जिससे ऑनलाइन गाने सुने और डाउनलोड किए जा सकते हैं. जियो के कुल 12 ऐप्स में से फोन में केवल 4 ऐप्स के शार्टकट के लिए बटन दिए गए हैं. ऐसे में बाकी ऐप्स फोन में होंगे या नहीं ये अभी सस्पेंस है.
इस फोन को कैसलेश ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है पर फोन में Jio Money का कोई शार्टकट नहीं दिया गया है.