गूगल ने इस बार समय से पहले ही एंड्रॉयड के नए वर्जन Nougat का डेवलपर प्रिव्यू जारी किया था. अब खबर यह है कि यह समय से पहले लॉन्च भी हो सकता है. आमतौर पर कंपनी नए एंड्रॉयड को सितंबर में Nexus स्मार्टफोन्स के लॉन्च के साथ ही लाती है. इस साल अगस्त में ही Android Nougat लॉन्च होने की उम्मीद है.
स्मार्टफोन की जानकारियां लीक करने वाले इवन ब्लैस के मुताबिक गूगल अगस्त में ही लाने की तैयारी में है. हालांकि उन्होंने तारीख नहीं बताया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार HTC Nexus भी तय समय से पहले लॉन्च किया जाएगा.
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक साउथ कोरियन कंपनी एलजी अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन V20 एंड्रॉयड 7.0 नूगट के साथ सितंबर में बेचना शुरू करेगी. इसे पिछले साल ऑक्टूबर में लॉन्च किया गया था. कंपनी का दावा है कि यह गूगल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला पहला प्रोडक्ट होगा.
इसी बीच Nexus 5 यूजर्स के लिए बुरी खबर है, क्योंकि Android Nougat इस स्मार्टफोन के लिए नहीं आएगा. गौरतलब है कि Nexus 5 गूगल के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है.