scorecardresearch
 

एयरटेल के मोबाइल इंटरनेट में अब मिलेगा पहले से ज्यादा डेटा

आइडिया के बाद अब एयरटेल ने अपने मोबाइल डेटा की कीमतों में 67 फीसदी की कटौती की है.

Advertisement
X
एयरटेल ने घटाईं डेटा की कीमतें
एयरटेल ने घटाईं डेटा की कीमतें

भारतीय टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए डेटा टैरिफ की कीमतों में 67 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. भारत में आम यूजर्स के लिए अब रिलायंस जियो अपने बंडल ऑफर के साथ आने को तैयार है. ऐसे में दूसरी टेलकॉम कंपनियों पर डेटा रेट कम करने का दबाव है. हाल ही में आइडिया ने भी अपनेट डेटा रेट में कटौती की है.

नई डेटा कीमतें लागू होने के बाद अब 4G/3G डेटा पैक में अब 3GB डेटा मिलेगा. इसके अलावा 655 रुपये वाले पैक में 3GB 4G/3G डेटा के बदले अब 5GB डेटा मिलेगा.

1 दिन की वैलिडिटी वाले 5 रुपये के 2G डेटा पैक में 48 फीसदी डेटा की बढ़ोतरी हुई है. साथ ही 25 रुपये के 2G डेटा पैक में अब 100MB की जगह प्रीपेड यूजर्स को 145MB डेटा मिलेगा.

Advertisement

कंपनी के मुताबिक मंथली पैक्स और छोटे की वजह से नए और पुराने दोनों कस्टमर्स को काफी फायदा मिलेगा. इसके जरिए देश में भर में मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement