scorecardresearch
 

Airtel ने पेश किया मॉनसून सरप्राइज ऑफर, मिलेगा 4G डेटा फ्री

एयरटेल ने एक नया मॉनसून सरप्राइज ऑफर पेश किया है. इसके तहत एयरटेल तीन महीने के लिए 30GB मोबाइल डेटा फ्री दे रही है.

Advertisement
X
Airtel ने पेश किया मॉनसून सरप्राइज ऑफर
Airtel ने पेश किया मॉनसून सरप्राइज ऑफर

रिलायंस जियो ने जो तूफान टेलीकॉम सेक्टर में आने के बाद पैदा किया था, उस आंधी में बाकी टेलीकॉम कंपनियां उजड़ते-उजड़ते बची हैं. लगातार जियो के बाजार में दबदबे को खत्म करने की कोशिश जारी है. इसी बीच जियो के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी एयरटेल ने एक नया मॉनसून सरप्राइज ऑफर पेश किया है. इसके तहत एयरटेल तीन महीने के लिए 30GB मोबाइल डेटा फ्री दे रही है.

एयरटेल मॉनसून सरप्राइज ऑफर के तहत 1 जुलाई से अगले तीन महीने तक अपने पोस्टपेड ग्राहकों को फ्री में देगी. इस ऑफर में पोस्टपेड ग्राहकों को 10GB प्रति महीने के हिसाब से कुल 30GB डेटा देगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एयरटेल ने ग्राहकों को इस ऑफर की जानकारी ई-मेल के जरिए दी है.

इस ऑफर को पाने के लिए ग्राहकों को माई एयरटेल ऑफर में जाकर क्लेम करना होगा. बताया जा रहा है कि एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अपने हॉलिडे सरप्राइज ऑफर को तीन महीने तक और बढ़ा दिया है और इसे ही मॉनसून ऑफर का नाम दिया है.

Advertisement

इस ऑफर को देखकर लगता है कि ये सीधे तौर पर जियो को चुनौती देने के लिए पेश किया गया है. खैर, जो ग्राहक अभी जियो का इस्तेमाल कर रहे हैं वो शायद ही एयरटेल की तरफ लौटें लेकिन एयरटेल अपने ग्राहकों को कम से कम बचा कर रखने के लिए जरुर कामयाब हो सकता है.

Advertisement
Advertisement