scorecardresearch
 

सिर से बहते खून की परवाह नहीं, बैंडेज लगा मैच खेलता रहा यह फुटबॉलर

सिर से बहते खून के बावजूद जॉनी इवांस ने मैदान से बाहर जाना मुनासिब नहीं समझा

Advertisement
X
जख्मी जॉनी इवांस
जख्मी जॉनी इवांस

इंग्लिश प्रीमियर लीग के दौरान एक फुटबॉलर ने सिर में लगी चोट की परवाह किए बिना अपना खेल जारी रखा. वेस्ट ब्रोम टीम की ओर से खेलने वाला नॉर्दर्न आयरलैंड का यह डिफेंडर हेडर के प्रयास में बुरी तरह चोटिल हो गया था.

टीम को पिछड़ता देख इवांस नहीं मैदान नहीं छोड़ा
सिर से बहते खून के बावजूद जॉनी इवांस ने मैदान से बाहर जाना मुनासिब नहीं समझा. इंग्लैंड के हाउथॉर्न्स स्टेडियम में खेले गए उस घरेलू मैच को वेस्ट ब्रोम ने 0-2 से जरूर गंवा दिया, लेकिन इवांस के इस साहसपूर्ण प्रदर्शन को वहां के दर्शक सालों याद रखेंगे. लगातार पांच मैच जीतने के बाद वेस्ट ब्रोम की हार की निराशा इवांस के खेल से जरूर कम हुई होगी.

चोट लगने के बाद दोबारा खेल जारी रखने से पहले क्लब के मेडिकल स्टाफ ने इवांस का प्राथमिक उपचार किया

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement