scorecardresearch
 

ब्‍लड सैंपल देने से विजेंदर ने किया इनकार

भारतीय मुक्‍केबाज विजेंदर सिंह ने ड्रग्‍स तस्करी मामले में पंजाब पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान जांच के लिए रक्त तथा बाल के नमूने देने से इनकार कर दिया है. यह जानकारी पुलिस ने दी.

Advertisement
X
विजेंदर सिंह
विजेंदर सिंह

ने के दौरान जांच के लिए रक्त तथा बाल के नमूने देने से इनकार कर दिया है. यह जानकारी पुलिस ने दी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंचकूला के निकट हरियाणा पुलिस लाइन में विजेंदर से पंजाब के पुलिस अधिकारियों का एक दल सोमवार की शाम 5.30 बजे से पूछताछ कर रहा था. यह पूछताछ लगभग साढ़े तीन घंटे तक चलती रही.

हालांकि इससे पहले विजेंदर का कहना था कि उनका ड्रग्स से कुछ लेना-देना नहीं है और वह जांच में शामिल होने के लिए किसी भी समय तैयार हैं. साथ ही उन्होंने किसी भी तरह के डोप टेस्ट के लिए भी राजी होने की बात कही थी.

गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने मोहाली के जिरकपुर कस्बे से एक एनआरआई अनूप सिंह काहलो के घर में छापा मार कर 26 किलो हेराइन बरामद की थी. हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 130 करोड़ रुपये आंकी गई थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement