scorecardresearch
 
विंबलडनः मिक्स्ड डबल्स से बाहर सानिया, पेस-हिंगिस अंतिम 4 में

भारतीय खिलाडि़यों के लिये विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट में गुरूवार का दिन मिश्रित परिणाम वाला रहा. जहां लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बनायी वहीं सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को अपने-अपने वर्गों में हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस (फाइल फोटो)

पेस और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के मार्सिन माटकोवस्की और रूस की इलेना वेसनिना की जोड़ी को केवल 44 मिनट में 6-2, 6-1 से हराया. अब उन्हें फाइनल में जगह बनाने के लिये माइक ब्रायन और बेथानी माटेक सैंड्स की शीर्ष वरीय अमेरिकी जोड़ी से भिड़ना होगा.

जबकि सानिया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया के अलेक्सांद्र पेया और हंगरी की टिमिया बाबोस की पांचवीं वरीय जोड़ी से दो घंटे 21 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 6-7, 7-9 से हार गईं. सानिया की उम्मीद अब महिला युगल पर टिकी हैं जहां उन्होंने हिंगिस के साथ पहले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया था.

इससे पहले मेन्स डबल्स के सेमीफाइनल में बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी को नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर और रोमानिया के होरिया टेकाउ के हाथों पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में 6-4, 2-6, 3-6, 6-4, 11-13 से हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement