scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

₹3000 कीमत... अब 10 टुकड़ों में बटने वाला है ये स्‍टॉक, जानें रिकॉर्ड डेट

10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर
  • 1/6

पेंट सेक्‍टर की एक कंपनी अपने शेयरों को 10 टुकड़ों में बांटने जा रही है. इस कॉरपोरेट एक्शन की घोषणा अगस्त महीने में हुई थी. कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्‍यू वाले एक शेयर 1 रुपये फेस वैल्‍यू वाले 10 शेयरों में बांटेगी. रिकॉर्ड डेट 22 अक्टूबर 2026 है.

क्‍या होता है स्टॉक स्प्लिट
  • 2/6

स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी अपने मौजूदा शेयरों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ देती है. इससे निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाती है लेकिन उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है. हालांकि, निवेशकों के निवेश की वैल्‍यू समान ही रहती है. 
 

स्‍टॉक स्प्लि‍ट के बाद शेयर हो सकते हैं सस्‍ते
  • 3/6

स्‍टॉक स्प्लिट का मकसद शेयरों को किफायती बनाना होता है. बहुत ज्यादा कीमत वाले शेयर छोटे निवेशकों की पहुंच से बाहर हो जाते हैं. स्प्लिट के बाद शेयर सस्ते हो जाते हैं, जिससे अधिक नए निवेशक जुड़ने की संभावना रहती है. 
 

Advertisement
कौन सी कंपनी कर रही स्‍टॉक स्प्लिट
  • 4/6

जो कंपनी स्‍टॉक स्प्लिट करने जा रही है, उसका नाम JSW Dulux है. इसके शेयर की की कीमत 3,011.10 रुपये है. अगर 22 अक्‍टूबर तक यह शेयर इसी लेवल पर बना रहता है तो इसके एक शेयर की वैल्‍यू 300 रुपये होगी, क्‍योंकि इसके एक शेयर 10 टुकड़ों में बदल जाएंगे. 

जेएसडब्‍लू की हिस्‍सेदारी
  • 5/6

दिसंबर 2025 में JSW पेंट्स लिमिटेड Akzo Nobel Coatings International B.V. से हिस्सेदारी खरीदकर कंपनी की नई प्रमोटर और होल्डिंग कंपनी बन गई थी. JSW पेंट्स अब JSW Dulux में 61.20 प्रतिशत हिस्सेदारी की मालिक है.

डिस्‍क्‍लेमर
  • 6/6

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement