scorecardresearch
 

भारतीय पहलवान ने दिया खली को चैलेंज, कहा- देश को मूर्ख मत बनाओ

रेसलर ‘द ग्रेट खली’ पर गंभीर आरोप लगे हैं. एक भारतीय पहलवान ने खली पर नकली फाइट करने और देश को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है. पहलवान कृष्‍ण कुमार ने आरोप लगाया है कि वह नकली फाइट लड़ते हैं.

Advertisement
X
पहलवान कृष्‍ण कुमार ने दी खली को चुनौती
पहलवान कृष्‍ण कुमार ने दी खली को चुनौती

रेसलर ‘द ग्रेट खली’ पर गंभीर आरोप लगे हैं. एक भारतीय पहलवान ने खली पर नकली फाइट करने और देश को मूर्ख बनाने का आरोप लगाया है. पहलवान कृष्‍ण कुमार ने आरोप लगाया है कि वह नकली फाइट लड़ते हैं.

वीडियो में कहा..
एक वीडियो में उन्‍होंने खली को रियल फाइट लड़ने की चुनौती दी है. में कृष्ण कुमार ने कहा कि वह देश को बेवकूफ बनाना छोड़े. नकली कुश्ती में वो लोगों को बहका रहा है. मैं खुली को चुनौती देता हूं कि वो असली कुश्ती लड़े. चाहे वह आर-पार की भी क्यों ना हो. ओलंपिक रेसलिंग में 125 वर्ग किलोग्राम की कैटेगरी में शामिल पहलवान कृष्‍ण कुमार ने कहा कि 80 वर्ग किलोग्राम से जो भी ऊपर होगा वो उसके खिलाफ लड़ने को तैयार है.

Krishan pahlwan ne khali ko kusti ladne ke liye kiya challenge

Posted by on Monday, February 29, 2016

इससे पहले ‘द ग्रेट खली’ ने तीन विदेशी पहलवानों ब्राडी स्टील, माइक नोक्स और अपोलो लियोन को शिकस्त दी. कुछ दिनों पहले कनाडा के रेसलर ने फाइट में उन पर कुर्सी से हमला कर दिया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए थे. हालांकि, खली ठीक होकर आए और तीनों पहलवानों को बुरी तरह हराया.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement