प्रदूषण, खराब मौसम और रिनोवेशन का काम... दिल्ली से विशाखापत्तनम शिफ्ट हुआ भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को होगा मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच 13 दिसंबर 2026 को होना है. पहले यह मैच दिल्ली में तय था, लेकिन अब इसे विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में कराया जाएगा. यह फैसला दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन यानी डीडीसीए के अनुरोध पर लिया गया है.
भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को होने वाले पहले वनडे मैच का वेन्यू बदल दिया गया है. पहले यह मुकाबला दिल्ली में खेला जाना था, लेकिन अब इसे विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.