अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) द्वारा महिला क्रिकेट को 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) में शामिल करने के लिए नामांकित करने के कदम का स्वागत किया है. 2022 के राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में होने हैं.
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु स्वाहने ने कहा 'हम इस बात से काफी खुश हैं कि महिला क्रिकेट को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने के लिए नामांकित किया गया है. मैं इसके लिए सीजीएफ का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं. राष्ट्रमंडल खेल परिवार का हिस्सा बनना शानदार होगा.'
The International Cricket Council () and England and Wales Cricket Board () on June 20 welcomed the decision by the Commonwealth Games Federation () to nominate women's cricket for inclusion at the in in 2022.
Photo: ICC
— IANS Tweets (@ians_india)
उन्होंने कहा 'हम महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रतिबद्ध हैं. बर्मिंघम-2022 का प्लटेफॉर्म महिला खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगा और युवा लड़कियों को खेल में आने के लिए प्रेरित करेगा.'
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा 'महिला क्रिकेट का बर्मिंघम-2022 राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया जाना खेल के विकास के लिए ऐतिहासिक फैसला होगा.' उन्होंने कहा 'हम इसके लिए बर्मिंघम-2022 की टीम और सीजीएफ को यह मौका प्रदान करने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं.'