scorecardresearch
 

विजेंदर को हराने के लिए सांप का खून पी रहे हैं एलेक्जेंडर होरवाथ

विजेंदर सिंह अपने पिछले तीनों मुकाबले जीतकर ‘अपराजेय’ चल रहे हैं. उनका अगला मुकाबला 12 मार्च को लिवरपूल ईको एरेना में 20 साल के सुपर मिडलवेट मुक्केबाज होरवाथ से होना है.

Advertisement
X
विजेंदर सिंह
विजेंदर सिंह

भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेन्दर सिंह से अगला पेशेवर मुकाबला खेलने के लिए बेताब हंगरी के मुक्केबाज एलेक्जेंडर होरवाथ ने एक सनसनीखेज बयान दिया है. सोमवार को होरवाथ ने कहा कि वह इंग्लैंड में विजेंदर से मुकाबले के लिए सांप का खून पीकर तैयारी कर रहे हैं.

बता दें कि अपने पिछले तीनों मुकाबले जीतकर ‘अपराजेय’ चल रहे हैं. उनका अगला मुकाबला 12 मार्च को लिवरपूल ईको एरेना में 20 साल के सुपर मिडलवेट मुक्केबाज होरवाथ से होना है.

विजेंदर जून में भारत में पहला खिताबी मुकाबला डब्ल्यूबीओ एशिया खेलेंगे. विजेंदर अक्टूबर में प्रो बॉक्सिंग में पदार्पण के बाद से मिडिलवेट वर्ग में अभी तक अपराजित है और उन्होंने तीनों मुकाबले के जरिए जीते हैं. दूसरी ओर, होरवाथ अभी तक सात में से पांच मुकाबले जीत चुके हैं. उनके पास 31 राउंड का अनुभव है.

Advertisement

विजेंदर ने कहा है कि उनका सपना भारत में अपने देशवासियों के सामने रिंग में उतरने का है और वह होरवाथ को उस राह में आड़े नहीं आने देंगे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement