scorecardresearch
 

AUS ओपन: रोहन बोपन्ना-बाबोस की जोड़ी पहुंची सेमीफाइनल में

क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी ने अमेरिका की अबिगेल स्पियर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कैबाल को 6-4, 7-6 (7-5) से मात दी.

Advertisement
X
बोपन्ना-बाबोेस की जोडी
बोपन्ना-बाबोेस की जोडी

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार हंगरी की टिमिया बाबोस ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी ने अमेरिका की अबिगेल स्पियर्स और कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन कैबाल को 6-4, 7-6 (7-5) से मात दी. यह मुकाबला 1 घंटे 15 मिनट तक चला.

साल के पहले ग्रैंड स्लैम में बोपन्ना-बाबोस ने अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कुगोर की जोड़ी को मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी. बोपन्ना-बाबोस ने एक घंटे और चार मिनट के भीतर दूसरे दौर में वानिया-फ्रांको की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया था.

बोपन्ना ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अकेले भारतीय बचे हैं. लिएंडर पेस, पूरव राजा, दिविज शरण और खुद बोपन्ना पुरुष युगल से तीसरे दौर में बाहर हो चुके  हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement