गत चैंपियन रोजर फेडरर अपने 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब से महज दो जीत दूर रह गए हैं. बुधवार को वर्ल्ड नंबर-2 फेडरर ने चेक रिपब्लिक के वर्ल्ड नंबर-20 टॉमस बर्डीच की चुनौती खत्म कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
36 साल के फेडरर ने 2 घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में बर्डीच को 7-6 (7-1), 6-3, 6-4 से मात दी. अब सेमीफाइनल में फेडरर का मुकाबला दक्षिण कोरियाई सनसनी हिऑन चुंग से होगा, जिन्होंने अमेरिका के वर्ल्ड नंबर-97 टेनेस सैंडग्रेन को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है.
फेडरर 14वीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे.
peRFection 🇨🇭
Our defending champion hits 61 winners to advance to his 14th semifinal, knocking out 19th seed Tomas for the 3rd straight year 7-6(1) 6-3 6-4.
— #AusOpen (@AustralianOpen)
मुकाबले पर नजर- फेडरर की पत्नी मिर्का
Mirka looking a little concerned...
— #AusOpen (@AustralianOpen)
उधर, स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाए. नडाल को क्रोएशिया के वर्ल्ड नंबर-6 मारिन सिलिक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के पांचवें सेट में चोटिल होने के बाद मैच छोड़ना पड़ा. सेमीफाइनल में सिलिक का सामना वर्ल्ड नंबर-49 ब्रिटेन के काइल एडमंड से होगा.
. sets an SF date with Hyeon !
🇨🇭🚂
— #AusOpen (@AustralianOpen)