scorecardresearch
 

Asian Games: दुती ने 100 मी. महिला दौड़ में 20 साल में दिलाया पहला पदक

भारतीय महिला एथलीट दुती चंद ने 18वें एशियाई खेलों के आठवें दिन रविवार को 100 मीटर रेस में रजत पदक जीत लिया. दुती ने फाइनल में 11.32 सेकेंड के समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया.

Advertisement
X
दुती चंद
दुती चंद

भारत की स्टार फर्राटा धाविका दुती चंद ने 18वें एशियाई खेलों में महिला 100 मीटर दौड़ का रजत पदक जीता, जो देश का इन खेलों में 20 साल में पहला पदक है.

भारत ने एशियाई खेलों की 100 मीटर महिला दौड़ में पिछली बार 1998 में पदक जीता था, जब रचिता पांडा मिस्त्री कांस्य पदक जीतने में सफल रही थीं.

सातवें नंबर की लेन में दौड़ रहीं दुती ने 11.32 सेकेंड का समय लिया, जो 11.29 सेकेंड के उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड से मामूली रूप से कम है.

बहरीन की ओडियोंग एडिडियोंग ने करीबी मुकाबले में 11.30 सेकेंड के समय के साथ सोने का तमगा जीता, जबकि चीन की वेई योंगली ने 11.33 सेकेंड के समय से कांस्य पदक हासिल किया.

ओडिशा की 22 साल की दुती अपने पहले एशियाई खेलों में हिस्सा ले रही हैं. आईएएएफ ने 2014 में अपनी हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के तहत उन्हें निलंबित कर दिया था, लेकिन उन्हें खेल पंचाट में अपील दायर की और इस मामले में जीत दर्ज करते हुए वापसी की.

Advertisement

हाल में आईएएएफ के संशोधित नियम के तहत दुती हाइपरएंड्रोगेनिजम नीति के दायरे से बाहर रही, जिससे उन्हें अपना करियर आगे बढ़ाने का मौका मिला.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement