scorecardresearch
 
शहजाद से जलील होने के बाद वकार ने विश्व कप 2015 से पहले दिया था इस्तीफा : बट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एजाज बट ने यह दावा करके एक नए विवाद को जन्म दे दिया है कि अहमद शहजाद के हाथों अपमानित होने के बाद राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच वकार यूनुस ने 2015 विश्व कप से पहले इस्तीफा दे दिया था.

Advertisement
X
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एजाज बट

बट ने कहा कि पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने फैसला बदलने को कहा था. टीम के एक सीरीज से लौटने के बाद वकार ने इस्तीफा दे दिया था.

बट ने कहा कि तत्कालीन मैनेजर नावेद अकदम चीमा ने बोर्ड को इस घटना की जानकारी दी थी जिसके बाद वकार ने पद छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी ने वकार के साथ बदतमीजी करके उसे सिफारिशी कहा था. वकार ने हाथापाई से जवाब दिया था और मसला बोर्ड के पास गया था.

Advertisement

बट ने कहा कि मैंने वकार काफी निराश था लेकिन मैंने उसे समझाया कि यह इस्तीफा देने का सही समय नहीं है. उन्होंने कहा कि चीमा ने उन्हें पूरा वाकया बताया था और कहा था कि कुछ खिलाड़ी वकार के साथ बदतमीजी कर रहे हैं और ड्रेसिंग रूम में उसके अधिकारों को चुनौती दे रहे हैं.

इनपुट: भाषा

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement